फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नेकीराम कालेज में सीटों को लेकर दोपहर तक बना रहा संश्य, दोपहर बाद संश्य हटा तो वेबसाइट हैंग होने से नहीं हुए दाखिले

नेकीराम कालेज में सीटों को लेकर दोपहर तक बना रहा संश्य, दोपहर बाद संश्य हटा तो वेबसाइट हैंग होने से नहीं हुए दाखिले

Tue, 17 Jul 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
नेकीराम कालेज में सीटों को लेकर दोपहर तक बना रहा संश्य, दोपहर बाद संश्य हटा तो वेबसाइट हैंग होने से नहीं हुए दाखिले
फोटो :
विज्ञापन


नेकीराम कॉलेज में सीटों को लेकर दोपहर तक बना रहा संशय, चालान कन्फर्म होने के बाद हैंग वेबसाइट ने रोके दिए दाखिले
- शुक्रवार को बैंक में जमा कराए चालान दोपहर 12 बजे बाद हुए कन्फर्म, इसके बाद सीटों की स्थिति स्पष्ट हुई तो जारी की गई ओपन मेरिट सूची
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कॉलेजों में दाखिले को लेकर सोमवार अंतिम दिन खासी गहमा गहमी रही। डीएचई से जारी दो मेरिट सूची के बाद ओपन काउंसिलिंग में दाखिला मिलने की आस में विद्यार्थियों की भीड़ देर शाम तक कॉलेज में जमी रही। नेकीराम कॉलेज में दोपहर तक रिक्त सीटों को लेकर संशय बना रहा। दोपहर बाद बैंक में जमा चालान कन्फर्म होने के पर रिक्त सीटों की सही स्थिति सामने आई। इसके बाद सर्वर पर लोड बढ़ने से वेबसाइट हैंग हो गई। नतीजतन देर शाम तक दाखिला प्रक्रिया अटकी रही। अब इन विद्यार्थियों को मंगलवार को आखिरी मौका दिया जाएगा। शाम तक फीस जमा करा कर ये अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में भी सर्वर डाउन होने के कारण छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी।
9 से 12 बजे तक जमा हुए आवेदन
दाखिला प्रक्रिया के अंतिम चरण में ओपन काउंसिलिंग में करीब सात हजार विद्यार्थी शामिल हुए। दाखिले की आस में सोमवार सुबह ही विद्यार्थी कॉलेज पहुुंचना शुरू हो गए। यहां सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक पहुंचे विद्यार्थियों ने हाजिरी के तौर पर अपने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन जमा किराए। इसके चलते कैंपस में भीड़ भाड़ बनी रही। कैंपस में 12 बजे तक पहुंचे विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार किए गए।
विज्ञापन

दोपहर तक किया मेरिट सूची का इंतजार
नेकीराम व राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय परिसर में दोपहर एक बजे बाद ओपन काउंसिलिंग की मेरिट सूची जारी की गई। मेरिट सूची जारी होने तक विद्यार्थी और उनके परिजनों को कॉलेज कैंपस में इंतजार करना पड़ा। इसके चलते कैंपस में जगह-जगह लोगों के झुंड नजर आए। युवाओं ने अपने दोस्तों के साथ गपशप में समय बिताया। मेरिट सूची जारी होते ही विद्यार्थी नोटिस बोर्ड पर उमड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज जनरेट होंगे चालान और जमा होगी फीस
कॉलेजों में दोपहर एक बजे के बाद ओपन काउंसिलिंग की मेरिट सूची जारी की गई। इस सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी अपना दाखिला सुनिश्चित करने के लिए चालान फार्म लेने कॉलेज की संबंधित शाखा में पहुंचे। इस दौरान सर्वर पर लोड बढ़ने से वेबसाइट हैंग हो गई। नतीजतन विद्यार्थियों के चालान जनरेट नहीं हो पाए। शाम तक सर्वर पर लोड बना रहा। इस कारण विद्यार्थियों को फीस जमा कराने के लिए मंगलवार का समय दिया गया। इसी दिन चालान भी जनरेट होंगे। मंगलवार शाम तक फीस जमा कराने वाले विद्यार्थी का ही दाखिला सुनिश्चित होगा।

पीजी में प्रवेश के लिए वेरिफिकेशन का अंतिम दिन आज
कॉलेजों में पीजी कोर्सों के लिए भी दाखिला प्रक्रिया तेजी से अंतिम चरण में प्रवेश कर रही है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन की जा रही है। पीजी के लिए 17 जुलाई को वेरिफिकेशन का अंतिम दिन है। वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed