फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खिलाड़ियों को मिला हाल

खिलाड़ियों को मिला हाल

Fri, 06 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों को मिला हाल
अमर उजाला फॉलोअप :
विज्ञापन

इपीएस : 14 जून, पेज नं. 5

फोटो :

कुश्ती खिलाड़ियों को 65 दिन बाद अभ्यास के लिए मिला हॉल
- छोटूराम स्टेडियम के नवनिर्मित फैसिलिटेशन सेंटर के मल्टीपर्पज हॉल में की गई है खिलाड़ियाें के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
-हाल के फर्श की मरम्मत के चलते एक मई से पक्की जमीन पर अभ्यास के बाद अब हाल में मैट पर कुश्ती के दावपेंच सीखेंगे पहलवान
-धूप व बारिश से मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। आखिर 65 दिन बाद छोटूराम स्टेडियम के कुश्ती खिलाड़ियों को राहत मिल ही गई। खुले में पक्की जमीन पर दावपेंच सीख रहे पहलवानों को वीरवार शाम कुश्ती हॉल मिल गया। यहां खिलाड़ियों ने करीब दो महीने बाद मैट पर अभ्यास किया। कुश्ती हाल का नया फर्श एक ही दिन बाद उखड़ने के कारण खिलाड़ी परेशान थे। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता ने उठाया। यह मामला अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका व उपायुक्त दरबार तक पहुंचा। इसके चलते खिलाड़ियों को फैसिलिटेशन सेंटर के मल्टीपर्पज हॉल में जगह दी गई। कुश्ती हॉल का फर्श नए सिरे से बनने तक यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

कुश्ती खिलाड़ियों के काफी प्रयत्न के बाद निर्माणाधीन फैसिलिटेशन सेंटर का मल्टीपर्पज हॉल मिल गया। इस हॉल में कुश्ती खिलाड़ियों ने वीरवार शाम से ही मैट बिछाकर अभ्यास शुरू कर दिया। हॉल मिलने के कारण कुश्ती खिलाड़ी व अभिभावक खुश हैं। अभिभावकों ने बताया कि हॉल न होने के कारण खिलाड़ियों को बाहर पक्के फर्श पर अभ्यास करना पड़ता था। खिलाड़ियों के पास हॉल न होने के बाद भी स्टेडियम के खिलाड़ियों ने एशियन चैंपियनशिप व वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल में देश के बेहतरीन खिलाड़ियों को हराकर अपना परचम लहराया। उन्होंने बताया कि हॉल मिलने के बाद एशियन चैंपियनशिप व वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्टेडियम के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बारिश में नहीं भीगेंगे खिलाड़ी
मल्टीपर्पज हॉल मिलने के बाद कुश्ती खिलाड़ी मौसम की मार से बच जाएंगे। मानसून की शुरुआती बारिश में कुश्ती खिलाड़ियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। इन्हें बारिश में भीगते हुए अभ्यास करना पड़ा। मल्टीपर्पज हॉल मिलने के बाद ही खिलाड़ियों को इस समस्या से छुटकारा मिला है। इसके अलावा चोट का जोखिम भी नहीं रहेगा। पक्की जमीन पर खेल कर दस खिलाड़ी घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास करने वाले कुश्ती खिलाड़ियों व अभिभावकों ने बड़े ही धैर्य का परिचय दिया है। उनकी समस्या का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। डीसी डॉ. यश गर्ग के निर्देश पर खेल विभाग के अधिकारी बीएंडआर के एक्सइएन से जाकर मिले और उन्हें खिलाड़ियों की समस्या बताई। वीरवार को मल्टीपर्पज हाल की सफाई के बाद हाल हैंडओवर कर लिया है। शाम को ही खिलाड़ियों ने हाल में मैट बिछाकर अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

-सुखबीर सिंह बल्हारा, जिला खेल अधिकारी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed