फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अरुणाचल की सस्ती शराब से तैयार करते थे महंगे मार्का की अंग्रेजी शराब

अरुणाचल की सस्ती शराब से तैयार करते थे महंगे मार्का की अंग्रेजी शराब

Sat, 07 Apr 2018 02:19 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
अरुणाचल की सस्ती शराब से तैयार करते थे महंगे मार्का की अंग्रेजी शराब
अरुणाचल की सस्ती शराब से तैयार करते थे महंगे मार्का की अंग्रेजी शराब
विज्ञापन

चरखी दादरी।
भागवी गांव में नकली महंगे मार्का की शराब तैयार करने के लिए शराब माफिया अरुणाचल प्रदेश की शराब का प्रयोग करते थे। वे अरुणाचल की शराब की पेटी 600 रुपये में लाकर केमिकल की मदद से महंगे ब्रांड की 4800 रुपये वाली अंग्रेजी शराब की पेटियां तैयार करते थे। वहीं आरोपी प्रतिदिन शराब की 80 पेटियों की सप्लाई करते थे। ये खुलासा पुलिस गिरफ्त में आए नीमली निवासी अनूप ने किया। उसे कोर्ट में पेश कर सदर थाना पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, शराब फैक्ट्री चलाने के मुख्य दो लोगों सहित तीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। सदर थाना प्रभारी ने एसपी हिमांशु गर्ग के निर्देशों पर दो दो टीमें गठित कर दी हैं जबकि सीआईए दादरी की भी सदर थाना पुलिस इस मामले में मदद ले रही है।
उल्लेखनीय है कि वीरवार शाम सदर थाना पुलिस ने गांव भागवी में छापामारी कर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। पुलिस ने नीमली निवासी अनूप को गिरफ्तार किया था जबकि तीन आरोपी पुलिस को गच्चा देकर मौके से फरार हो गए थे। यह फैक्ट्री गांव भागवी निवासी राजू के मकान में चलाई जा रही थी। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी अनूप ने बताया कि फैक्ट्री भागवी निवासी बिल्लू अपने रिश्तेदार राजू के साथ मिलकर चला रहा था और करीब दस दिन पहले ही यह शुरू की गई थी। अनूप ने बताया कि प्रतिदिन यहां 70 से 80 पेटियां नकली शराब की तैयार की जाती थी और प्रतिदिन शाम के समय ही इनकी सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि यहां से जो क्रेजी रोमिया व इंपेक्ट नामक शराब की छह पेटियां बरामद हुई हैं वो अरुणाचल प्रदेश की शराब है। इसके अलावा पुलिस टीम को फैक्ट्री से केमिकल की बोतलें भी मिली हैं। इनका प्रयोग सस्ती शराब को अंग्रेजी शराब का रंग देेने के लिए किया जाता था। आरोपी शराब बनाने में पानी का प्रयोग भी करते थे। फिलहाल पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों बिल्लू, राजू व चाणक्य की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाहक सदर थाना प्रभारी एसआई राजबीर सिंह ने दो टीमें गठित कर दी हैं। शुक्रवार को भी इन टीमोनं ने संभावित जगह पर छापामारी की लेकिन आरोपियों का सुराग हाथ नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागवी में शराबबंदी के बाद घर जाकर करते थे सप्लाई
पुलिस सूत्रों की मानें तो भागवी पंचायत की पहल पर गांव के शराब ठेके को बंद करवाकर गांव में शराबबंदी की गई है। इसके बावजूद फैक्ट्री चलाने वाले गांव में शराब की सप्लाई करते थे। सूत्रों की मानें तो फोन कॉल पर शराब की सप्लाई घर जाकर की जाती थी। वहीं, आरोपी अनूप ने बताया कि उसे अंग्रेजी शराब का लेबल लगाने व बोतलों में शराब भरने के लिए 500 रुपये प्रतिदिन दिए जाते थे।
बड़ा गोदाम होने की भी पुलिस को आशंका
पुलिस को मौके से महज छह पेटियां ही अरुणाचल प्रदेश की दो अलग-अलग मार्का की शराब मिली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महज छह पेटियां ये अरूणाचल प्रदेश से नहीं ला सकते। पुलिस को अंदेशा है कि भागवी गांव में छोटे स्तर पर ही फैक्ट्री चलाई जा रही थी। इनका बड़ा गोदाम और कही हो सकता है।

वर्जन::
हमने आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है जबकि बाकी तीनों आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि मुख्य दोनों आरोपियों पर पहले भी नकली शराब तैयार करने के मामले दर्ज हैं। जल्द ही हम अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे, इसके लिए दो टीमें गठित की गई हैं और हम सीआईए की भी मदद ले रहे हैं।
एसआई राजबीर सिंह, कार्यवाह सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed