{"_id":"5ababa954f1c1b8e778b8167","slug":"201522186901-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की बाक्सिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की बाक्सिंग प्रतियोगिता
Updated Wed, 28 Mar 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर : 9, 10 व 11
राजीव गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की बाक्सिंग प्रतियोगिता
क्वार्टर में जगह बनाने को हुए कड़े मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
ऑल इंडिया बॉक्सिंग एकेडमी की ओर से आयोजित दूसरी युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मंगलवार को हरियाणा के लड़के व लड़कियों में महाराष्ट्र व मणिपुर की खिलाड़ी छाई रही। खिलाड़ियों में क्वार्टर में जगह बनाने के लिए कड़े मुकाबले हुए। लड़कियों के वर्ग में संगीता रुमाले को छोड़कर महाराष्ट्र का वर्चस्व रहा। ये खिलाड़ी रोस्टर में सब पर भारी पड़ी। हरियाणा की शिवानी ने संगीता को हरा कर जीत हासिल की।
चैंपियनशिप में महाराष्ट्र की साक्षी गैधानी, सैनिका सासने, निकिता रोकाडे ने मुकाबले जीत कर अंतिम आठ में जगह पक्की की। मणिपुर की लड़कियों के लिए भी चौथा दिन काफी अच्छा साबित हुआ। यहंा की चार लड़कियों आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल की जगह सुरक्षित करने में सफल रहीं। लड़कों के वर्ग में हरियाणा के मुक्केबाजों ने दिल जीता। लाइट वेल्टरवेट केटेगरी में मोहित ने 5-0 की शानदार जीत हासिल की। वेल्टरवेट केटेगरी में हिमाचल प्रदेश का प्रमेश प्रतिद्वंद्वी हरियाणा के कुणाल के तेज मुक्कों का जवाब नहीं दे सका। अंतिम राउंड में रेफरी ने दखल देते हुए मुकाबला बीच में रोकना पड़ा। इसके अलावा 69 किलो वर्ग में एसएससीबी का विजयदीप, यूपी का कुलदीप, दिल्ली का अभिलाष, मिजोरम का मलसावतलुआंगा, महाराष्ट्र का निखिल दुबे, चंडीगढ़ का कुशाल, पंजाब का प्रलाद सिंह विजयी रहा।
मिडिलवेट कैटेगरी में उत्तराखंड का कुनाल राजपूत 4-1 से, यूपी का इश्मीत सिंह, एमपी का रोहन खुर्पिया, चंडीगढ़ का विशाल, पंजाब का दीपक कुमार, एसएससीबी का नितिन, महाराष्ट्र का साकिब पठान, मणिपुर का लितानथम डोनाय मिति विजयी रहा। इसके अलावा 54 किलो वर्ग में सिक्किम की पेमलाकी भूटिया, चंडीगढ़ की पारुल, छत्तीसगढ़ की राजबाला, यूपी की प्रिया कुशवाह, हरियाणा की शिवानी, मणिपुर की सनाथोई हेमाम विजयी रही।