फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जननी ने ठुकराया तो सीडब् ल्यूसी ने भिजवाया बाल आश्रम

जननी ने ठुकराया तो सीडब् ल्यूसी ने भिजवाया बाल आश्रम

Tue, 20 Mar 2018 02:43 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
जननी ने ठुकराया तो सीडब्
ल्यूसी ने भिजवाया बाल आश्रम
जननी ने ठुकराया तो सीडब्ल्यूसी ने नवजात को भेजा बहादुरगढ़ बाल आश्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरिओम सेवा दल को 11 मार्च को सूचना मिली थी कि पीजीआईएमएस के वार्ड 2 स्थित लेबर रूम में किसी महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है और वह रखना नहीं चाहते। महिला जन्म के बाद ही बच्चे को छोड़कर चली गई। इस पर बच्ची की देखभाल की जिम्मेदारी समाज सेवी संस्था को दी गई। संस्था ने जब इसकी जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दी तो उसे बहादुरगढ़ आश्रम में भिजवाया गया।

संस्थान के संचालक विजय खुराना ने बताया कि बच्ची को मेडिकल वार्ड 16 में दाखिल कर लिया गया था। यहां महिला सेवादार पूजा और बबली की ड्यूटी बच्ची की देखभाल के लिए दिन-रात के लिए लगाई गई थी। बच्ची का उपचार डॉ. पूनम दलाल की यूनिट में हुआ। सोमवार को जब नवजात के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर उसे छुट्टी दी गई तो उसको बहादुरगढ़ बाल आश्रम में जिला संरक्षण अधिकारी अमित को सौंप दिया गया। बच्चों को सौंपते समय डॉ. पूनम दलाल, डॉ. महेश, डॉ. दयानंद व स्टाफ नर्स स्वाती, रेखा आदि उपस्थित रही। संस्था की तरफ से इंचार्ज अश्वनी पाहवा, जगदीश अलावाधी, सतीश घई, बबली, देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फोटो सहित : एसएनजे पांच
पीजीआईएमएस में नवजात बच्ची के साथ खडे़ डॉक्टर व समाजसेवी संस्था के अलावा सीडब्ल्यूसी की टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed