फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जिला बार के वकीलों ने टी 20 मैच में उड़ाए जजों की बॉल पर उड़ाए छक्के

जिला बार के वकीलों ने टी 20 मैच में उड़ाए जजों की बॉल पर उड़ाए छक्के

Mon, 08 Jan 2018 02:18 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
जिला बार के वकीलों ने टी 20 मैच में उड़ाए जजों की बॉल पर उड़ाए छक्के
जिला बार के वकीलों ने टी-20 मैच में जजों की बॉल पर उड़ाए छक्के
विज्ञापन


- वकील मनीष हुड्डा और जिम्मी राठी की धुआंधार पारी से जीती रोहतक बार, जजों की टीम को 20 रन से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिला बार एसोसिएशन के वकीलों और प्रदेशभर के जजों के बीच रविवार को खेले गये टी 20 क्रिकेट मैच में वकीलों ने जीत दर्ज की। जिला बार के वकीलों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जजों की बॉल पर जमकर धक्के उड़ाए। वकीलों ने जजोें को 20 रनों से शिकस्त दी। जज प्रचिता सिंह को वकील कृष्ण सिंधू ने बोल्ड किया तो जज रवीश कुमार को वकील मुकेश कुमार ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
जिला बार प्रधान दीपक कुंडू ने बताया कि दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में मैदान में खेले गये क्रिकेट मैच में जिला जज संत प्रकाश ने टॉस करवाया। इस दौरान जजों की टीम के कप्तान एसीजेएम हरीश गोयल व वकीलों की टीम के कप्तान जगदीप हुड्डा मौजूद रहे। जज हरीश गोयल की टीम ने टॉस जीता। इस पर कप्तान हरीश गोयल ने वकीलों को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। वकीलों की तरफ से कप्तान जगदीप हुड्डा और जिम्मी राठी ओपनिंग में उतरे। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। जिम्मी राठी ने धुआंधार पारी खेलते हुए दो छक्कों की मदद से 38 बॉल पर 51 रन बनाए। इसके बाद वह रन आउट हो गये। उनके बाद बल्लेबाजी करने मनीष हुड्डा पहुंचे। मनीष हुड्डा ने आते ही तेजी से खेलना शुरू कर दिया। मनीष ने रेवाड़ी के जज तैयब हुसैन, जगादरी के जज प्रचिता सिंह व नारनौल के जज रामअवतार की बॉल पर एक-एक छक्का जड़ा। तीन छक्कों की मदद से मनीष ने नाबाद 26 बॉल पर 72 रन बनाए। वकीलों की टीम ने दो विकेट खोकर कुल 196 रन बनाए।
विज्ञापन


एसीजेएम हरीश गोयल ने बनाए अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन
196 रनों का लक्ष्य मिलने के बाद दूसरी टीम के जज प्रचिता और रवीश ओपनिंग करने उतरे। वकीलों की जबरदस्त बॉलिंग के चलते जज रवीश पहले ही ओवर में आउट हो गये। इनके बाद टीम के कप्तान हरीश गोयल बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बीस बॉल पर 37 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद जजों की टीम कुछ देर बाद ही 176 रन पर सिमट गई। वकील मधुर अरोड़ा, रवीन कादयान व मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट लिये। अन्य वकीलों ने भी विकेट लिये। जज प्रचिता सिंह को वकील कृष्ण सिंधू ने और जज रवीश कुमार को वकील मुकेश कुमार ने क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील मनीष हुड्डा व जिम्मी राठी बने बने मैन ऑफ द मैच
बार प्रधान दीपक कुंडू के अनुसार समापन समारोह में पूर्व विधायक व वकील बीबी बत्रा व इनसो के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने विजेता टीम को सम्मानित किया। मनीष हुड्डा और जिम्मी राठी संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुने गये। विजेता टीम को ट्रॉफी भेेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जजों की टीम को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जेएमआईसी खुशबू गोयल, सीजेएम सुकृति, जेएमआईसी विकास, वकील नरेंद्र कौशिक, अरविंद श्योराण, प्रदीप ब्राह्मण, प्रदीप मलिक, जितेंद्र हुड्डा, विरेंद्र धानिया, वरुण खत्री, लोकेंद्र फोगाट उर्फ जोजो, नसीब पंघाल, कुलबीर धनखड़ सहित अन्य वकील मौजूद रहे।

जजों की टीम में शामिल सदस्य
जजों की टीम में रोहतक से कप्तान एसीजेएम हरीश गोयल, संजीव काजला, रेवाड़ी तैयब हुसैन, एमआई खान, चरखी दादरी से हर्ष, तोशाम से सौरभ गुप्ता, जींद से सौरभ खत्री, जगादरी से प्रचिता सिंह , नारनौल से रामअवतार पारीक, पानीपत से गिरराज और गुरुग्राम से रविश शामिल रहे।


वकीलों की टीम में शामिल सदस्य
वकील की टीम में जगदीप हुड्डा कप्तान, जिम्मी राठी, मुकेश कुमार, मनीष हुड्डा, रवीन कादियान, अनुज भारद्वाज, मधुर अरोड़ा, प्रदीप दांगी, कृष्ण सिंधू, संदीप साहू, रजनीश हुड्डा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed