फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नोटबंदी का विरोध कर रही कांग्रेस का भाजपाईयों ने फूंका पुतला

नोटबंदी का विरोध कर रही कांग्रेस का भाजपाईयों ने फूंका पुतला

Thu, 09 Nov 2017 02:50 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी का विरोध कर रही कांग्रेस का भाजपाईयों ने फूंका पुतला
फोटो सहित
विज्ञापन


भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भारतीय जनता पार्टी की रोहतक इकाई ने कार्यालय में नोट बंदी की पहली वर्षगांठ पर काला धन विरोध दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने की और बाद में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक ने दी।

शमशेर खरक ने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर के दिन नोट बंदी के रूप में साहसिक कदम उठाया था। वहीं एचएसआईआईडीसी की निदेशक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट लक्ष्मी क्षेत्रपाल ने भी कार्यकर्ताओं को नोट बंदी एवं जीएसटी के फायदे बताए। इनके अलावा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामअवतार बाल्मीकि, जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, जिला उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश घिलौड, राजबीर आर्य ने भी कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रमेश अत्री, पार्षद अजय जैन टाटू, राजेंद्र सिंह रावत, राजरानी शर्मा, जिला महामंत्री धर्मबीर शर्मा व सतीश आहुजा, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह हुड्डा, देव प्रकाश शर्मा, देवराज सांपला, जिला सचिव राजकुमार कपूर, देवेंद्र भारत, जिला कोषाध्यक्ष रवि नागपाल, उषा शर्मा, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय खुंडिया, जयसिंह लाकड़ा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश भालौठ, महाबीर बागडी, विकास रोहिल्ला, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुलविंद्र सिंह सिक्का, कप्तान जसिया, मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा, पंकज छाबड़ा, सतीश रोहिल्ला, महासिंह दलाल, अभिनंदन शर्मा, संदीप बुधवार, मदन सिंह, संजय बल्हारा, भगवान खरेंटी, पवन मोहर, पदम ढुल, संदीप मोखरा, अनिल हिंदुस्तानी, अशोक वर्मा, रमेश चचड़ा व भारत गिरधर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed