फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्वाइन फ्लू से अब तक छह की मौत, 13 की पुष्टि

स्वाइन फ्लू से अब तक छह की मौत, 13 की पुष्टि

Wed, 30 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से अब तक छह की मौत, 13 की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई में अब तक स्वाइन फ्लू से छह की मौत और 13 मरीजों की पुष्टि हो गई है। इसमें से मरने वाला एक रोहतक का निवासी है। साथ दो संदिग्ध और एक स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज का पीजीआई में इलाज चल रहा है।

मंगलवार को डे-केयर में भर्ती मरीज की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। मरीज कलानौर के गांव गुढाण का रहने वाला 48 वर्षीय प्रकाश था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रकाश के अलावा झज्जर की पिंकी, हल्द्वानी के गंगादत्त, कुरुक्षेत्र के महेंद्रगढ़, गोहाना के सतबीर, पानीपत की बीरमति की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। इसके साथ भिवानी के दो, झज्जर से एक मरीज का अभी उपचार चल रहा है। वहीं डीएलएफ कॉलोनी और पीजीआई के एक डॉक्टर का उपचार चल रहा है। इनके जांच सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। ये दोनों मरीज स्वाइन फ्लू संदिग्ध मरीज हैं। जबकि पाड़ा मोहल्ले के मरीज की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा चरखी दादरी के मरीज अपनी मर्जी से घर चले गए और रेवाड़ी और सेक्टर एक की मरीज को संस्थान ने डिस्चार्ज कर दिया है। वहीं सोनीपत की महिला पीजीआई में आई थी इसके बाद वह चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed