फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एफडीडीआई में दो साल से बंद पड़े कोर्स फिर होंगे शुरू

एफडीडीआई में दो साल से बंद पड़े कोर्स फिर होंगे शुरू

Thu, 27 Jul 2017 02:14 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
एफडीडीआई में दो साल से बंद पड़े कोर्स फिर होंगे शुरू
एफडीडीआई में दो साल से बंद पड़े कोर्स फिर होंगे शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एफडीडीआई (फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट) के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। संस्थान में दो साल से बंद पड़े फैशन डिजाइन और बिजनेस मैनेजमेंट के कोर्स अब फिर से शुरू होंगे। डिग्री विवाद को लेकर चल रहे मामले में राज्यसभा से बिल पास होने के बाद इन कोर्सों को दोबारा से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। दोबारा से कोर्स शुरू होने के बाद छात्रों को काफी लाभ मिलेगा।
दरअसल, 2012 से 2014 बैच के छात्रों की डिग्री को लेकर विवाद चल रहा था। अब उसका समाधान हो गया है। राज्यसभा में बिल पास हो गया है और जल्दी ही राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने के बाद डिग्री मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस बैच के साथ-साथ अब सभी छात्रों को संस्थान खुद की डिग्री दे सकेगा। इससे संस्थान में खुशी का माहौल है। दो साल से बंद पड़े फैशन डिजाइन और बिजनेस मैनेजमेंट के कोर्स को भी शुरू कर दिया जाएगा। इग्नू से एमओयू होने के कारण इन कोर्सों को बंद कर दिया था, लेकिन अब संस्थान यह कोर्स दोबारा शुरू कर देगा। इससे छात्रों को काफी लाभ होगा। फिलहाल फुटवियर और रिटेल के कोर्स संचालित है। उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगारपरक बनाने के लिए हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन के साथ मिलकर तीन-तीन माह के कोर्स भी शुरू किए गए हैं। खास बात यह है कि सरकार ने पंजाब में भी इन कोर्सों को शुरू कराने की जिम्मेदारी संस्थान को दे दी है।
विज्ञापन


वर्जन
राज्यसभा में बिल पास हो गया है। अब जल्दी ही राष्ट्रपति के हस्ताक्षर भी हो जाएंगे। इसके साथ ही बंद पड़े फैशन डिजाइन और बिजनेस मैनेजमेंट के कोर्स को भी दोबारा से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अतुल अस्थाना, सेंटर इंचार्ज एफडीडीआई, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed