{"_id":"5974e73f4f1c1b36548b4660","slug":"201500833599-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद युवाओं को रिहा नहीं किया तो होगा आंदोलन : सुखवंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद युवाओं को रिहा नहीं किया तो होगा आंदोलन : सुखवंत
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद युवाओं को रिहा नहीं किया तो होगा आंदोलन : सुखवंत
चरखी दादरी। जाट आंदोलन के दौरान उपद्रव के आरोप में जेल में बंद युवाओं की रिहाई नहीं होने पर रविवार को राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हरियाणा प्रभारी अधिवक्ता सुखवंत सिंह, अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल फौगाट, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमन गोदारा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अधिवक्ता सुखवंत सिंह ने कहा कि सरकार ने जाट नेताओं के साथ युवाओं को रिहा करने का समझौता किया था लेकिन अब तक सरकार ने इसे पूरा नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार जेल में बंद युवाओं की रिहाई नहीं करती है तो भविष्य में एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। बैठक में अधिवक्ता धर्मसिंह, बलजीत सांवगान, सुरेश घसौला, पवन लांबा, हसंराज मकड़ानी, रामअवतार मकड़ानी, महेंद्र कोच समसपुर, राजेश, संजीत देशवाल, करतार सिंह, कृष्ण फौगाट, विकास साहू रानीला, डॉ. राकेश मकड़ाना, प्रवेश मकड़ाना आदि उपस्थित थे।