{"_id":"6712a26612b6238eb00bbfb2","slug":"20-roadways-buses-will-run-for-the-daughters-of-meham-from-today-rohtak-news-c-17-roh1019-528167-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महम की बेटियों के लिए आज से चलेंगी 20 रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महम की बेटियों के लिए आज से चलेंगी 20 रोडवेज की बसें
Fri, 18 Oct 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। महम से चुनाव हारने के बाद पूर्व विधायक बलराज कुंडू की बसों का पहिया थमने के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी आगे आए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार से रोडवेज की 20 बसें महम हलके से बेटियों को लेकर रोहतक के शिक्षण संस्थानों तक आएंगी। उपायुक्त अजय कुमार का कहना है कि छात्राओं को किसी तरह की परेशानी नहीं आने देंगे।
रोडवेज डिपो के यातायात महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर महम हलके से विभिन्न गांव से छात्राओं के 20 बसों चलाई गई हैं। बसों के सुचारू रूप से संचालन को लेकर निरीक्षकों की जिम्मेदारी लगाई गई है। निरीक्षक प्रतिदिन बसों की संचालन की रिपोर्ट रोडवेज कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। महम क्षेत्र से संचालित की गई छात्राओं की बसों के लिए रोहतक कार्यालय से यातायात प्रबंधक नवीन कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार से महम बस स्टैंड पर महिला विशेष बसों के लिए उप निरीक्षक सतपाल और हरिओम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षक सुरेश रंगा व सतबीर सिंह बसों के संचालन की निगरानी कर उनका चलना सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार से उप निरीक्षक श्रवण व संजीव बसों के संचालन की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला ने उठाई थी बेटियों की परेशानी
रोडवेज की तरफ से मंगलवार को महम हलके की बेटियों के लिए 10 बसें चलाई गई थी। अमर उजाला ने 17 अक्तूबर के अंक में बस की कमी से छात्राएं बेबस गेट पर लटक कर किया सफर शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर यह बात उजागर की थी कि बेटियों की संख्या ज्यादा होने के कारण बसें कम हैं। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा। शपथ लेने के अगले दिन ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महम क्षेत्र में बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।