{"_id":"68a4c6c1151a85001509e996","slug":"20-mm-rain-drowned-the-drainage-system-rohtak-news-c-17-roh1020-711624-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बीस मिमी बारिश ने डुबो दी पानी निकासी की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बीस मिमी बारिश ने डुबो दी पानी निकासी की व्यवस्था
Wed, 20 Aug 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
रोहतक स्थित प्रेम नगर मोड़ पर बारिश के बाद हुए जलभराव में से गुजरते वाहन
रोहतक। शहर में 20 मिलीमीटर बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के प्रमुख मार्ग जैसे सोनीपत रोड, दिल्ली रोड और पीजीआई परिसर में भरे पानी को निकलने में दो घंटे से अधिक समय लगा।
मंगलवार को शहर में 20 मिलीमीटर बारिश हुई तो बस अड्डा के निकट चौक पर पानी भरने से सबसे ज्यादा स्थिति खराब हो गई। यहां पर डेढ़ फीट से अधिक पानी जमा हो गया। यहां पर पानी भरने पर पांच-पांच दिन तक नहीं निकलता है।
सोनीपत रोड पर निकासी के लिए पुख्ता प्रबंधन न किया जाना प्रशासन के लिए चुनौती बन रहा है। थोड़ी सी बारिश होने पर वाहन चालकों को पानी से भरे रास्ते के होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
बारिश शहर की सीवर व्यवस्था की भी पोल खोल रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव की समस्या अब आम हो गई है। लोगों के बार-बार जल निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध करने की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।