फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   20 crores went in interest waiver, no budget for development

Rohtak News: 20 करोड़ ब्याज माफी में गए, विकास के लिए बजट नहीं

Tue, 10 Oct 2023 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
20 crores went in interest waiver, no budget for development
रोहतक। नगर निगम के पास विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं है, जबकि 20 करोड़ के करीब की राशि सरकार द्वारा की गई टैक्स की ब्याज माफी में चली गई। 12 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में प्रदेश के सभी निगमों के मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर की बैठक बुलाई है। बैठक में निगम के मेयर शहर के विकास को लेकर फंड की मांग करेंगे। नगर निगम की तरफ से साल 2022-23 में प्रॉप्रर्टी टैक्स वसूली का टारगेट 55 करोड़ रखा गया था। इसमें बकाया एरियर व चालू वित्त वर्ष का अनुमानित टैक्स भी शामिल था। साल 2023-24 में टैक्स वसूली का लक्ष्य 35 करोड़ कर दिया गया। अब तक निगम 10 करोड़ के करीब की राशि ही वसूल कर सका है। क्योंकि प्रॉपर्टी के बिलों में गड़बड़ी से लोग परेशान है। प्रदेश सरकार ने बकाया बिल का ब्याज माफ कर दिया है। अनुमान है कि इससे अब निगम 20 करोड़ की राशि नहीं वसूल पाएगा। दूसरी तरफ, निगम के पास विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं है। अकाउंट ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि निगम इतने ही टेंडर लगाता है, जितनी राशि है। विकास कार्य के लिए फंड का मुख्य स्रोत टैक्स वसूली ही है।
विज्ञापन


मुख्यालय ने भेजा पत्र, बैठक का विषय नहीं लिखा गया
उधर, शहरी निकाय विभाग की तरफ से पत्र भेजा गया है कि 12 अक्तूबर को साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व हिसार के मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर की बैठक होगी। खुद मुख्यमंत्री बैठक की अध्यक्षता करेंगे। हालांकि पत्र में बैठक का विषय नहीं लिखा गया है।
विज्ञापन


शहर के विकास के लिए फंड मांगा जाएगा
पत्र में बैठक का एजेंडा नहीं दिया गया है, लेकिन वे शहर के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मंत्रणा करेंगे। साथ में फंड की व्यवस्था करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed