{"_id":"68bdf692e2dd2471ce002b3e","slug":"20-calls-are-being-received-every-hour-on-the-landline-phone-of-the-bus-station-due-to-flood-possibilities-rohtak-news-c-17-roh1020-723085-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाढ़ संभावनाओं में बस अड्डे के लैंडलाइन फोन पर हर घंटे आ रही 20 कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाढ़ संभावनाओं में बस अड्डे के लैंडलाइन फोन पर हर घंटे आ रही 20 कॉल
विज्ञापन
रोहतक। बस अड्डे के लैंडलाइन फोन का इन दिनों महत्व बढ़ गया है। बसों के संचालन की जानकारी के लिए प्रतिदिन हर घंटे 20 से अधिक यात्री कॉल कर रहे हैं। लैंडलाइन फोन का मानसून से पहले इतना योगदान नहीं था जितना कि अब जलभराव बाढ़ ग्रस्त इलाके के बाद से बढ़ गया है। यात्री बसों के चलने और न चलने की जानकारी इन फोन से ले रहे हैं।
बस अड्डे के पूछताछ केंद्र पर विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर रखे गए हैं। लगातार बारिश होने से बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बसों का संचालन प्रभावित है। ऐसे में रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी है।
यात्रियों को यह संशय है कि रोडवेज मार्गों पर जलभराव होने से बस का संचालन हो रहा है या नहीं। इन परिस्थितियों में बस अड्डे के पूछताछ केंद्र में रखे लैंडलाइन नंबर की जरूरत बढ़ी है। यात्री सवाल कर रहे हैं कि क्या बस संबंधी स्थान पर जाएगी।
विज्ञापन
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि बस अड्डे के पूछताछ केंद्र पर दिनभर दो लैंडलाइन नंबर काम कर रहे हैं। बाढ़ संभावनाओं के बाद से बस अड्डे पर बीते एक सप्ताह में रोज औसतन 250 से अधिक कॉल आ रही हैं। इसके लिए विभाग के कर्मचारी तैनात हैं। संवाद
-- -- -- -- --
हरियाणा से कटरा जाने वाली 17 बसों में 13 बसें जालंधर तक चल रहीं
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि 01262-276000 व 01262-276641 लैंडलाइन नंबर विभाग ने जारी किए हैं। इन पर यात्री सुबह 6 से रात 8 आठ बजे तक जानकारी पा रहे हैं। बाढ़ व भारी बारिश के कारण हरियाणा से कटरा जाने वाली 17 बसों में से 13 बसों को जालंधर तक संचालित किया जा रहा है। मनाली जाने वाली 11 बसों में से 9 बसें मंडी तक ही संचालित की जा रही हैं जबकि बिजनौर में पुल क्षतिग्रस्त होने से पानीपत से कोटद्वार और बिजनौर की 2 बस सेवाओं को बंद किया गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित इन मार्गों पर रोहतक डिपो की बस पहले से ही संचालित नहीं है।
रोडवेज की ओर से पहले से ही लैंडलाइन फोन के नंबर जारी किए गए हैं। बाढ़ संभावनाओं से कोई मार्ग या बस प्रभावित न हो इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ी है। -हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।