फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   20 breaks from Corona, 368 new patients found

कोरोना से 20 ने तोड़ा दम, 368 नए मरीज मिले

Sat, 15 May 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
20 breaks from Corona, 368 new patients found
रोहतक। कोरोना के चलते शुक्रवार को जिले में 30 वर्षीय गृहिणी समेत 20 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 434 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में एक दिन में 368 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 2096 है। अब तक कोरोना के 21978 केस जिले में सामने आ चुके हैं और रिकवरी करने वाले मरीजों की संख्या भी 19478 पहुंच गई है। वहीं जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 404 पहुंच गई है। विभाग ने शुक्रवार 2370 सैंपल जांच के लिए भेजे। जिले में संक्रमण की दर 5.47 प्रतिशत है और रिकवरी दर 88.62 प्रतिशत चल रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 2096 कोरोना के सक्रिय मरीजों में से 53 अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 2043 होम आइसोलेशन पर हैं।
विज्ञापन

150941 का विभाग ने किया टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग जिले में अभी तक 150941 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा चुका है। इसमें 942 को पहली व 513 को दूसरी डोज लगाई गई है।
जिले में मृतकों की स्थिति
आयु लिंग स्थान व्यवसाय
45 पुरुष किशन नगर कर्मचारी
30 महिला रोहतक गृहिणी
68 पुरुष जसबीर कॉलोनी बुजुर्ग
67 पुरुष ओल्ड हाउसिंग बोर्ड बुजुर्ग
60 पुरुष गिरावड़ बुजुर्ग
49 पुरुष हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बेरोजगार
67 पुरुष ओल्ड हाउसिंग बोर्ड बुजुर्ग
42 पुरुष देव कॉलोनी कर्मचारी
44 महिला गढ़ी मोहल्ला गृहिणी
44 पुरुष आंवल बेरोजगार
56 पुरुष रोहतक बेरोजगार
70 महिला रोहतक गृहिणी
56 पुरुष गोहाना अड्डा बुजुर्ग
48 महिला रूप विहार गृहिणी
74 पुुरुष तेज कॉलोनी बुजुर्ग
82 पुरुष सनसिटी बुजुर्ग
29 पुरुष इस्माइला छात्र
60 पुरुष आंबेडकर कॉलोनी बुजुर्ग
71 पुरुष रोहतक बुजुर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed