फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   2 lakh 79 thousand rupees cheated online from the youth of Janata Colony

जनता कॉलोनी के युवक से ऑनलाइन 2 लाख 79 हजार रुपये ठगे

Wed, 20 Jul 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
2 lakh 79 thousand rupees cheated online from the youth of Janata Colony
शहर की जनता कॉलोनी के एक युवक को ऑनलाइन कमीशन का झांसा देकर एक गिरोह ने 2 लाख 79 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक अंकित ने दी शिकायत में बताया कि उसने नौकरी की तलाशी में कई साइट पर अपना बायो डाटा डाल रखा है। 12 जुलाई को उसके पास एक कॉल आई। बताया गया कि आप 7 हजार रुपये प्रति दिन कमा सकते हैं। इसके लिए कंपनी द्वारा दिया गया टास्क पूरा करना होगा। उसने बताई गई साइट पर अपना अकाउंट तैयार किया। पहले 100 रुपये का टास्क पूरा करने को मिला, जिसमें बताया गया प्रोडक्शन ऑनलाइन किसी को बेचना पड़ता है। इसके बाद कमीशन खाते में आता है। उसे 190 रुपये वापस मिले। इसके बाद 1000 रुपये पर 1425 मिले। आरोपियों ने उसे छह टॉस्क पूरे करने के लिए दिए, जिनको पूरा करने के लिए उसने अपने खाते से 1500 रुपये, 1500 रुपये,1000 रुपये, 10000 रुपये , 50000 रुपये, 25000 रुपये , 25000 रुपये , 50000 रुपये, 30000 रुपये, 50000 रुपये व 35000 रुपये खाते में डाले। ऑर्डर पूरे होने पर उसे 3 लाख 87 हजार 333 रुपये मिलने थे। साइट पर पैसे दिखाए जा रहे थे, लेकिन राशि उसके खाते में ट्रांसफर नहीं हुई। न ही उसकी कॉल रिसीव की जा रही है। इस तरह आरोपियों ने उसे झांसा देकर 2 लाख 79 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed