{"_id":"6a02447302e09034bf02c84d","slug":"2-children-doing-child-labour-were-rescued-rohtak-news-c-17-roh1020-854223-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाल मजदूरी करते 2 बच्चों को किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाल मजदूरी करते 2 बच्चों को किया रेस्क्यू
Tue, 12 May 2026 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 12 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था की ओर से पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) के साथ मिलकर सोमवार को शीला बाईपास से 2 बच्चों को बाल मजदूरी करते हुए रेस्क्यू किया गया।
बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए काम कर रहे जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एमडीडी ऑफ इंडिया की ओर से न्याय तक पहुंच परियोजना-4 के तहत बाल विवाह व बाल श्रम मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिले में मानव तस्करी रोधी इकाई के साथ मिलकर बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराकर मुख्यधारा में शामिल कराया जा रहा है।
संस्था के वीएसी विकास ने बताया कि शीला बाईपास चौक पर एक 14-15 साल का बच्चा गैराज में कारों की वाशिंग कर रहा था। दूसरा बच्चा पिज्जा स्टोर पर काम कर रहा था। एक बच्चा उत्तरप्रदेश का रहने वाला था व दूसरा बच्चा मध्यप्रदेश का रहने वाला है।
विज्ञापन
इसके बाद एएचटीयू के एएसआई रवि कुमार, एचसी प्रदीप, ईएचसी अरुण व एमडीडी ऑफ इंडिया से वीएसी विकास दुकान व गैराज में पहुंचे। दोनों बच्चों कोे रेस्क्यू किया गया व उन्हें बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया। इससे पहले बच्चों की संबंधित थाने में डीडीआर करवाई गई। बाल कल्याण समिति ने बच्चों के माता-पिता को चेतावनी देते हुए बच्चे उनके सुपुर्द कर दिए। संवाद