फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   2.10 lakh rupees looted from uncle of old vegetable market head

पुरानी सब्जी मंडी प्रधान के चाचा से 2.10 लाख रुपये लूटे

Mon, 05 Jul 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
2.10 lakh rupees looted from uncle of old vegetable market head
पुरानी सब्जी मंडी के प्रधान एवं भाजपा नेता बिट्टू टक्कर के चाचा से शनिवार रात 10 बजे बाइक सवार दो युवकों ने 2.10 लाख रुपये लूट लिए। वारदात से पहले बिजली निगम के कार्यालय के पास लगी प्याऊ पर व्यापारी पिता-पुत्र पानी पीने के लिए रुके थे। झपटमार सीसीटीवी में कैद हो गए हैं, लेकिन रात में अंधेरा अधिक होने के कारण कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जवाहर नगर निवासी अमित ने दी शिकायत में बताया कि पुरानी सब्जी मंडी में उनकी किराने की दुकान है। शनिवार की रात करीब पौने 10 बजे वह अपने पिता रामभगत के साथ दुकान से घर के लिए बाइक पर चले थे। इस दौरान पिता थैले में 2.10 लाख रुपये व दुकान की पांच चाबियां ले रखीं थीं। वे बिजली निगम के कार्यालय के सामने प्याऊ पर पहुंचे। इस दौरान पिता ने पानी पीने की इच्छा जाहिर की। इस पर उन्होंने प्याऊ पर बाइक रोक दी। जब वह पानी पीकर बाइक की तरफ आने लगे तभी बाइक पर सवार दो युवक मौके पर आए और पिता से बैग लूटकर सोनीपत स्टैंड की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस के लिए चुनौती
पुलिस जून में झपटमारी की वारदात से परेशान थी। वहीं, जुलाई की शुरुआत में जलेबी चौक पर कार लूटने के बाद युवक की हत्या कर दी थी। अब किराना व्यापारी से लूट की वारदात ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का सामान देने में हो गई थी देर
दुकान पर शनिवार को रुपये के लेनदेन के चलते एक परिचित व्यक्ति चाचा को डेढ़ लाख रुपये दिया था। बाकी दुकान पर दिनभर के कारोबार का रुपया था। रात में एक परिवार को शादी का सामान देने के चलते देर हो गई। घर लौटते समय रास्ते में बाइक सवार दो युवक बैग लूटकर ले गए। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व पुलिस के आला अधिकारियों से बात हुई है। रविवार को ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। ऐसे में सोमवार को एक निजी अस्पताल के कैमरे की जांच कराई जाएगी।

-बिट्टू टक्कर, भाजपा नेता एवं प्रधान पुरानी सब्जी मंडी
वारदात शनिवार रात 10 बजे की बताई गई है। व्यापारी ने दहशत के कारण रविवार को मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को घटनास्थल के नजदीक एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण केवल तेजी से बाइक गुजरती नजर आ रही है। सोमवार को अन्य कैमरों की जांच करेंगे। फिलहाल झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
-सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, जांच अधिकारी सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed