फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1977 took the entrance exam in MDU, 618 remained unconfirmed.

Rohtak News: एमडीयू में 1977 ने दी प्रवेश परीक्षा, 618 अनपुस्थित रहे

Mon, 15 Jul 2024 03:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
1977 took the entrance exam in MDU, 618 remained unconfirmed.
14सीटीके50...एमडीयू में पीजी की परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
रोहतक। एमडीयू में रविवार को पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 1977 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में 618 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए कुल 2595 ने आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

रविवार को लोक प्रशासन, जीव विज्ञान, एमबीए, कॉमर्स, समाजशास्त्र और फॉरेंसिक साइंस में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। लोक प्रशासन विभाग में कुल 154 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 119 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

जीव विज्ञान के दस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जीव विज्ञान विभाग के परीक्षा केंद्र जुलॉजी, इमसार व दो केंद्र विधि विभाग में बनाए गए। इसमें कुल 1001 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। 756 विद्यार्थी उपस्थित रहे। एमबीए विभाग में कुल 912 छात्रों ने आवेदन किया था। एमबीए विभाग के परीक्षा केंद्र इमसार व विधि विभाग में बनाए गए थे। एमबीए में 718 उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमर्स विभाग में कुल 207 में से 136 विद्यार्थी पहुंचे। कॉमर्स विभाग का परीक्षा केंद्र कॉमर्स विभाग में ही बनाया गया। समाजशास्त्र विभाग में कुल 184 विद्यार्थियों में से 148 विद्याथी पहुंचे। समाजशास्त्र विभाग का परीक्षा केंद्र विधि विभाग में बनाया गया। फॉरेंसिक साइंस विभाग में कुल 137 में से 100 विद्यार्थी उपस्थित रहे। फोरेंसिक साइंस विभाग का परीक्षा केंद्र रसायन विज्ञान विभाग में बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed