फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संशोधित मर्डर फाइल

संशोधित मर्डर फाइल

Tue, 12 Feb 2019 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
संशोधित मर्डर फाइल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक । सुनारिया चौक पर छह माह पहले मंदिर में हुए झगड़े की रंजिश में दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने जमानत पर छूटे जानलेवा हमले के आरोपी और उसके साथी पर सोमवार को करीब साढ़े 3 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान करीब छह गोली लगने से सुमित नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि साथी विजय एक गोली लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि हमलावरों ने आते ही भोत घणे दादा बणो सो, आज काम तमाम कर द्यांगे कहा और उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने महिला समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शॉपिंग के लिए निकले थे दोनों
जानकारी के अनुसार सुनारिया कलां गांव निवासी नवीन ने बताया कि उसका भाई 24 वर्षीय सुमित और उसका दोस्त गांव का ही विजय कुमार बाइक पर सवार होकर रोहतक कपड़ों की खरीददारी करने के लिए जा रहे थे। बताया कि जैसे ही बाइक सुनारिया चौक पर पहुंची तो पीछे से आए दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने बाइक को रुकवा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि भोत घणे दादा बणो सो, आज काम तमाम कर देंगे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। छह गोली लगने के क ारण सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। सुमित पर चाकू से भी वार किया गया। जबकि विजय पीठ में गोली लगने के कारण घायल हो गया। नवीन का आरोप है कि छह माह पूर्व मंदिर में गांव के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में उसके भाई की हत्या की गई है। आरोप है कि झगड़े के दौरान भाई पर झूठा जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। दो माह पूर्व ही सुमित जमानत पर छूटा था। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के बड़े भाई जयभगवान की शिकायत पर गांव के देवेंद्र, सुधीर, और नवीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गांव की रंजिश के चलते सुमित की हत्या की गई है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर किया जाएगा - जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा तो सब कुछ उजड़ गया अब क्या बोलूं
सुमित की हत्या के बाद उसका पिता राजेंद्र सदमे में था। राजेंद्र ने कहा कि पूर्व में हुए झगड़े की रंजिश में बेटे की हत्या की है। गांव के तीन युवकों के नाम भी पुलिस को बताए। कहा कि मेरा तो सब कुछ ही उजड़ गया है अब मेरे पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed