फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लारेंस गैँग की कमान संभाले थे अंकित

लारेंस गैँग की कमान संभाले थे अंकित

Fri, 08 Feb 2019 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
लारेंस गैँग की कमान संभाले थे अंकित
रोहतक। चंड़ीगढ़ के समीप जीरकपुर के पास एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अंकित भादू हरियाणा में लूट से लेकर अन्य वारदातों को अंजाम दे चुका था। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले लारेंस बिश्नोई और उसके गुर्गे संपत नेहरा की गिरफ्तारी के बाद खुद अंकित ही गिरोह की कमान संभाले हुए था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार लॉरेंस बिश्नाई और संपत नेहरा के साथ अधिकतर वारदात में शामिल रहे अंकित समेत गैंग के करीब 25 बदमाश अब हरियाणा एसटीएफ की राडार पर है। अंकित अपने गिरोह के 25 बदमाशों के साथ हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान में लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था। अंकित भादू काफी समय से लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के साथ अधिकतर वारदात में शामिल रहा है। रोहतक, सोनीपत, पानीपत में लूट की वारदात को भी गिरोह के सदस्यों के साथ अंजाम दिया था। दिसंबर 2017 में सादुल शहर के नजदीक श्रीगंगानगर निवासी ज्वेलर पंकज सोनी की हुई हत्या के मामले में भी अंकित शामिल रहा था। इसके अलावा अंकित ने हरियाणा और पंजाब में भी कई वारदात को अंजाम दे रखा है।
विज्ञापन


हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से खत्म नहीं हुआ लॉरेंस गैंग
लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के पकड़े जाने के बाद भले ही गैंग कमजोर हो गया, मगर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अभी भी इसकी जड़े मजबूत हैं। अंकित भादू ही हरदीप, दीपक के साथ गैंग की कमान संभाल रहा था। गिरोह के लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, मोनू कुमार और कर्ण सहित दस बदमाश विभिन्न प्रदेशों की अलग-अलग जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरा ने बताए थे भादू के ठिकाने
एक साल पूर्व ही अंकित भादू हरियाणा एसटीएफ की राडार पर भी आ गया था। संपत नेहरा ने एसटीएफ को अंकित भादू सहित गैंग के अन्य सक्रिय बदमाशों के ठिकानों के बारे में जानकारी दी थी। इसके आधार पर एसटीएफ की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही थी। हरियाणा के अलावा चंड़ीगढ़, राजस्थान पुलिस भी अंकित को पकड़ने के लिए पुलिस ने हाल ही में उसके गांव में भी दबिश दी थी। लेकिन वहां पता चला कि भादू काफी समय से गांव में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed