{"_id":"5b9d771d867a55014042da40","slug":"191537046301-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोल प्ले में रूड़की के छात्रों ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोल प्ले में रूड़की के छात्रों ने बाजी मारी
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
रोल प्ले में रुड़की के छात्रों ने बाजी मारी
-डांस प्रतियोगिता में मॉडल टाउन स्कूल की छात्राएं रहीं प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मॉडल टाउन में शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय रोल प्ले और डांस प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में रोल प्ले प्रतियोगिता में रुड़की के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर घामड़ का स्कूल रहा। इसके अलावा डांस प्रतियोगिता में पहला स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मॉडल टाउन का और दूसरा स्थान घामड़ के स्कूल का रहा।
कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक सुनीता अहलावत ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी प्राचार्या रेनू खत्री व प्रोमिला ने किया। प्राचार्या रेनू खत्री ने सभी का स्वागत करते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिताओं के नियमों और विषयों के बारे में बताया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं के 48 विद्यार्थियों ने रोल प्ले और अन्य 50 छात्राओं ने नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। जगदीश सुहाग ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। ज्योति ने दोनों प्रतियोगिताओं में रजिस्ट्रेशन करने की ड्यूटी निभाई। कार्यक्रम में निर्णायक मंडली की भूमिका में सुनीता अहलावत और महिमा रहीं। इस मौके पर कमला, अनीता, शीला, बबीता और रजनी मौजूद रहीं।