फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राहगीरी कार्यक्रम में शहरवासियां ने की मस्ती

राहगीरी कार्यक्रम में शहरवासियां ने की मस्ती

Mon, 10 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
राहगीरी कार्यक्रम में शहरवासियां ने की मस्ती
फोटो परिचय
विज्ञापन

--
राहगीरी कार्यक्रम में शहरवासियों ने की मस्ती
- गुरुओं के सम्मान में आयोजित किए गए कई कार्यक्रम
- स्वास्थ्य शिविर का भी लोगों ने उठाया लाभ, शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सोनीपत रोड स्थित रंगशाला में रविवार को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। गुरुओं के सम्मान में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। शानदार प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
सोनीपत रोड स्थित रंगशाला में सुबह 6 बजे ही राहगीरी का कार्यक्रम शुरू हो गया था। राहगीरी में स्टेज पर प्रतिभागियों ने कविता, गायन से लेकर डांस का शानदार प्रदर्शन किया। एएसआई दलबीर सिंह ने चुटकुलों के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा बच्चों ने पेंटिंग, पारंपरिक खेलों, ओपन जिम, साइक्लिंग का भी आनंद उठाया। इस दौरान बॉक्सिंग में वर्ल्ड सिल्वर मेडल विजेता अनामिका को भी सम्मानित किया गया। शिक्षकों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन सामाजिक कार्यक र्ता डॉ. संजय जाखड़ और प्रतिभा शर्मा ने किया। इसके अलावा पुलिस लाइन अस्पताल के फार्मासिस्ट हरेंद्र द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सौ से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई।
विज्ञापन

--
राहगीरी में सहयोग करने पर सम्मानित
कोर कमेटी के सदस्य एसएस मान, सुभाष गुप्ता, डॉ. संजय जाखड़ ने राहगीरी कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने पर डॉ. अरुण तनेजा, सुरेखा, विजय बल्हारा, सुनीता कादयान, रीना हरजाई, राहुल, नितिन को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed