फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पब्लिक हेल् थ और आमजनता दोनों की आफत पानी

पब्लिक हेल् थ और आमजनता दोनों की आफत पानी

Sun, 15 Jul 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
पब्लिक हेल्
थ और आमजनता दोनों की आफत पानी
फ्लैग : पब्लिक हेल्थ और आम जनता दोनों की आफत ‘पानी’
विज्ञापन


हैडिंग : झमाझम बरसे मेघ, जगह-जगह पानी, फिर भी शहर प्यासा
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पब्लिक हेल्थ और आम जनता दोनों के लिए इन दिनों पानी आफत बन गया है। शनिवार को लगभग 50 एमएम बरसात होने के चलते जगह-जगह पानी भर गया। पब्लिक हेल्थ को इस पानी को निकालने के लिए घंटों संघर्ष करना पड़ा। इसके बावजूद शहर के लोगों की प्यास नहीं बुझ पाई। आउटर एरिया में पानी की किल्लत झेल रहे लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी के टैंकर की सप्लाई का इंतजार करना पड़ा।
पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को शनिवार हुई झमाझम बरसात के बाद राहत तो मिल गई, लेकिन शहर में हुए जलभराव के चलते विभिन्न समस्याओं का भी सामान करना पड़ा। कई स्थानों पर तो घुटनों से ऊपर पानी पहुंच गया और सड़क पर वाहन रुक गए। मेडिकल मोड़, दिल्ली बाइपास, शीला बाइपास, छोटूराम चौक आदि स्थानों पर जाम जैसी स्थिति हो गई। पीजीआईएमएस कैंपस बरसाती पानी की निकासी न होने के चलते लबालब भर गया। दोपहर सुबह की शिफ्ट समाप्त होने और सायं की शिफ्ट शुरू होने के चलते स्टाफ को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। ड्यूटी बदलने के समय सुबह का स्टाफ न तो समय पर घर जा पाया और न ही सायं का स्टाफ ड्यूटी समय पर मेडिकल पहुंच पाया। वार्ड और ओपीडी में आए मरीजों को अतिरिक्त किराया देकर आटो में सफर करना पड़ा। निदेशक कार्यालय से मेडिकल मोड़ पानी से लबालब भरा था। वहीं अन्य स्थानों पर भी धीरे-धीरे पानी उतरा और सामान्य जन जीवन हुआ।
विज्ञापन


1931 में बने जल घर एक में सबसे अधिक समस्या
सोनीपत स्टैंड स्थित जल घर एक को अंग्रेजों के शासन काल 1931 में बनाया गया था। इसके बाद शहर की आबादी बढ़ती गई, लेकिन जल घर की क्षमता पुरानी ही रह गई। वर्तमान में इस जल घर के पास 50 कॉलोनी, दमकल विभाग और वाटर टैंकर की सप्लाई की जिम्मेदारी है। जल घर एक से प्रतिदिन लगभग 24 एमएलडी पानी सप्लाई होता है। इसके लिए विभाग ने प्रेम नगर, गोहाना अड्डा, पाडा मोहल्ला, जुलाहा चौक और माता दरवाजा पर बूस्टिंग स्टेशन बनवाए हैं। इनके जिम्मे दुर्गा कॉलोनी, प्रेम नगर, पाड़ा मोहल्ला, डीएलएफ कॉलोनी, रेलवे रोड, गोहाना अड्डा, किला मोहल्ला, विकास नगर, लक्ष्मी नगर, कैंप का कुछ हिस्सा, भरत कॉलोनी आदि कई स्थान आते हैं। यहां लगभग 24 हजार वैध पेयजल कनेक्शन हैं और विभाग की मानें तो कई हजार कनेक्शन अवैध भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा के जल घर से पानी लेने की योजना पर मात खा गई इंजीनियरिंग
जल घर एक के एरिया में लोगों को पेयजल संकट से बचने के लिए पब्लिक हेल्थ विभाग और हुडा जल विभाग का समझौता तो हो गया, लेकिन इंजीनियरिंग विभाग की छोटी से गलती ने इस पर पानी फेर दिया। सूत्रों की मानें तो हुडा ने 40 इंच की पेयजल लाइन बिछा रखी है। जबकि पब्लिक हेल्थ विभाग ने आधी दूरी में 14 इंची व आधी दूरी में दस इंची लाइन बिछा दी। अब समस्या यह हो रही है पब्लिक हेल्थ विभाग की पेयजल लाइन हुडा विभाग के छोड़े जा रहे पानी के प्रेसर को झेल नहीं पाती। सूत्रों की मानें तो जल घर एक को हुडा से 9 एमएलडी पानी चाहिए। हुडा का जल घर सनसिटी, हुडा सेक्टर चार, पांच, छह आदि एरिया में एक साथ पानी चलाते हैं। यहां जोन सिस्टम नहीं बन पा रहा है। इसके चलते समस्या हो रही है। इस संबंध में दोनों विभागों के कार्यकारी अभियंताओं की बैठक होनी है। साथ ही सवाल उठा है कि हुडा में की मैन नहीं है, जिससे पानी की सप्लाई को नियंत्रित किया जाए। एक साथ अधिक पानी के दबाव के कारण पेयजल लाइन फट जाती हैं और समस्या शुरू हो जाती है।

पेयजल में आ रहे कीडे़, कैसे पीएं पानी
वार्ड 18 के जसबीर ने बताया कि उनके आजाद नगर में पेयजल सप्लाई में कीडे़ आ रहे हैं। यह समस्या लगभग एक सप्ताह से चल रही है। ऐसे पानी के सप्लाई में आने का क्या लाभ है। इस पानी को पीना तो दूर देखने से भी मतली होती है। इस संबंध में एसडीई को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। समस्या को लेकर उपायुक्त को भी कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


बोले अधिकारी::::
अब नहरी पानी की भी कोई समस्या नहीं है। जहां पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां टैंकर भेजा जा रहा है। इसके अलावा जो कमियां हैं, उसे दूर करवा दिया जाएगा। बरसाती पानी को भी निकाल दिया गया है। शनिवार को एक साथ बरसात हुई थी, इसलिए कुछ समय सड़क पर पानी खड़ा हो गया था। बरसात का पानी सामान्य समय में शहर से निकाल दिया गया है।
-आईसी जैन, अधीक्षण अभियंता, पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed