फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में लगे कूडे़ के ढेर

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में लगे कूडे़ के ढेर

Thu, 10 May 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में लगे कूडे़ के ढेर
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में लगे कूडे़ के ढेर
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद के करीब 263 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बुधवार को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का पहला दिन था और इसका असर सुबह से ही शहर में दिखने लगा। हड़ताल के कारण शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लग गए। वहीं लघु सचिवालय व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सड़क पर कूड़ा कर्कट साफ करने के लिए प्रशासन को अन्य विभागों से सफाई कर्मचारी बुलाने पडे़।
मार्केट कमेटी के सफाई कर्मियोें ने लघु सचिवालय में झाडू लगाकर उसे चकाचक तो कर दिया लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के सरकारी आवास कूड़े के ढेर लगे रहेे। इसी प्रकार का हाल शहर के बेगू रोड, रानियां रोड, नोहरिया बाजार, भादरा बाजार, गौशाला मोहल्ला, नोहरिया बाजार, शिव चौक, सरकुलर रोड, जनता भवन रोड, वाल्मीकि चौक, आईटीआई रोड, बरनाला रोड, सिविल अस्पताल रोड व हिसार रोड में दिखाई दिया। शहर के बस अड्डे के पास तो हजारों टन कूड़ा फैला पड़ा रहा , जिससे काफी बदबू आ रही थी और यहां से गुजरने वालों को नाक पर रुमाल रखना पड़ रहा था।
विज्ञापन

नप कार्यालय समक्ष किया प्रदर्शन
नप सफाई कर्मचारी सुबह कार्यालय में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सारे कर्मचारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारी यूनियन के प्रधान चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांग पूरी नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। सरकार से यूनियन की जो वार्ता हुई थी उस पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के आदेशानुसार नप सफाई कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों को संबोधित करने वालों में मनोज कुमार, नरेश कुमार, अशोक कुमार, राजा राम नाहर, सुदेश कुमार, ओमप्रकाश, नत्थू कुमार, संजय कुमार, भाना राम, विरेंद्र कुमार, राजेश खिचड़ व सुखदेव कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी दूसरे ने झाडू उठाई तो खैर नहीं
प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय मेें मार्केट कमेटी के सफाई कर्मचारियों को बुलाकर सफाई करवाने की जानकारी नप सफाई यूनियन को लगी तो प्रधान चंद्रशेखर ने इसका विरोध किया। इसके बाद निर्देश जारी किए कि शहर में कही भी किसी भी विभाग का सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाते दिखाई दिया तो उसकी खैर नहीं। उन्होंने कहा कि हर सरकारी विभाग का सफाई कर्मचारी उनका ही साथी है। अगले दो दिन ओर सिरसा शहर में कोई सफाई कर्मी न झाड़ू लगाएगा और न कूड़ा उठाएगा।
गंदगी से फैल सकती है बीमारियां
गंदगी में काफी तरह से कीटाणु व मच्छर पनपने लगते हैं। जिससे कई प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। मलेरिया के मच्छर गंदगी के कारण पनपते हैं। इसके अलावा गंदगी से हैजा, कालरा, निमोनिया, पीलिया, हेपेटाइटिस आदि बीमारियां होती हैं।

इनसे बचने के लिए लोगों को साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
डॉ. विरेश भूषण, डिप्टी सीएमओ
थोडी परेशानी तो झेलनी पड़ेगी
------------------------
नप के सारे सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में शहर की गलियों व सड़कों से कूड़ा व गंदगी साफ करने वाला दूसरा कोई नहीं। प्राइवेट कर्मी केवल कूड़ा दान से गंदगी उठा सकते हैं। ऐसे में अगले तीन दिनों तक शहर वासियों को परेशानी झेलनी ही पडे़गी, इसका कोई दूसरा समाधान नहीं है।
देवेंद्र बिशभनोई, सफाई निरीक्षक नगर परिषद
ये हैं मुख्य मांगें
-------------------
1.एक समान वेतन
2. कच्चे कर्मियों को पक्का करना।
3. सातवें वेतन का एरियर देना
4. कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लाट देना।
5. सेवानिवृत्त कर्मियों को पूर्ण भत्ता और बकाया राशि देना।
6. शहर में 500 सफाई कर्मियों की भर्ती की जाए।
7. दुर्घटना होने पर दस लाख रुपये जोखिम भत्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed