फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मिल से लौटते वक्त व्यापारी पिता-पुत्र का अपहरण, नकदी नहीं मिली तो मारपीट कर छोड़ा, ब्रेजा छीनी

मिल से लौटते वक्त व्यापारी पिता-पुत्र का अपहरण, नकदी नहीं मिली तो मारपीट कर छोड़ा, ब्रेजा छीनी

Tue, 10 Apr 2018 03:04 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
मिल से लौटते वक्त व्यापारी पिता-पुत्र का अपहरण, नकदी नहीं मिली तो मारपीट कर छोड़ा, ब्रेजा छीनी
मिल से लौटते वक्त व्यापारी पिता-पुत्र का अपहरण, नकदी नहीं मिली तो मारपीट कर छोड़ा, ब्रेजा छीनी
विज्ञापन

भिवानी।
मिल से लौटते वक्त तोशाम बाईपास से सोमवार रात बदमाशों ने तेल मिल मालिक व आढ़ती पिता व पुत्र का अपहरण कर लिया। नकदी न मिलने के बाद बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर छोड़ दिया। लेकिन, बदमाश व्यापारी की ब्रेजा कार लेकर भाग गए। बदमाश नीली बत्ती लगी बुलेरो जीप में सवार थे। व्यापारी पिता व पुत्र के अपहरण की घटना के बाद पुलिस के होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने जिले की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश आरंभ कर दी है। रात पौने 12 बजे एसपी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित व्यापारियों से बात की।
यह सनसनीखेज वारदात सोमवार रात दस बजे के करीब तोशाम बाईपास पर हुई। अनाजमंडी में 99 नंबर आढ़त की दुकान संचालक हनुमान (68)अपने पुत्र प्रदीप (35) के साथ अपनी ब्रेजा कार में सवार होकर बापोड़ा स्थित तेल मिल से अनाजमंडी लौट रहे थे। तोशाम बाईपास पर दिनोद गांव की ओर जाने वाले रास्ते के पास नीली बत्ती लगी बुलेरो जीप व एक अन्य वाहन में सवार बदमाशों ने ब्रेजा कार को यह कहते हुए जबरन रुकवाया कि आप लोग एक लड़की को चोट मार कर आए हो। इसके बाद बदमाश कार में घुस गए और पिता-पुत्र का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद पिता-पुत्र के अपहरण की बात पुलिस तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिटी, सिविल लाइन, सदर थानों की पुलिस ने व्यापारियों की तलाश शुरू कर दी। बताया जाता है कि पुलिस ने दिनोद गांव के आसपास सर्च अभियान शुरू किया तो पिता-पुत्र पैदल आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दोनों ने आपबीती बताई। बदमाशों ने हनुमान को बेरहमी से पीटा। हनुमान के चेहरे पर चोट के निशान हैं। दोनों व्यापारियों ने पुलिस को बताया कि बदमाशों की संख्या चार थी और दो वाहनों में सवार थे। लड़की को मारने की बात कहकर रुकवाया। इसके बाद धारदार हथियार के बल पर दोनों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद नकदी के बारे में पूछा। इनकार करने पर बुजुर्ग व्यापारी को पीटा।
दोनों व्यापारियों के पास कोई बड़ी रकम नहीं थी, संभवतया इसी वजह से बदमाशों ने दोनों को छोड़ दिया, लेकिन ब्रेजा कार लेकर बदमाश फरार हो गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों को व्यापारियों के पास बड़ी रकम की सूचना थी, शायद इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया।
--
एसपी पहुंचे अस्पताल, पीड़ित व्यापारियों से की बात
वारदात के बाद हनुमान और उनके बेटे प्रदीप को जिला अस्पताल लाया गया और उपचार कराया। उसके बाद पिता-पुत्र को सिटी थाना लाया गया। रात पौने 12 बजे एसपी सुरेंद्र भौरिया सिटी थाना पहुुंचे और पिता-पुत्र से वारदात के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। रात साढ़े 12 बजे समाचार भेजे जाने तक एसपी सिटी थाने में मौजूद रहे।
--
खुद को नौकर बताकर दिया बदमाशों को गच्चा
पिता व पुत्र ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उनसे पैसे मांगे, इस पर उन्होंने बताया कि वे मिल के मालिक नहीं हैं, नौकर हैं। उनके पास पैसे नहीं हैं। पूरी तलाशी के बाद पैसे नहीं मिले तो बदमाशों ने मारपीट की और दोनों के हाथ पीछे बांध कर छोड़ दिया। लगता है कि खुद को नौकर बताने की वजह से बदमाश गच्चा खा गए और गाड़ी लेकर फरार हो गए।
--
दिन में रैकी, रात को वादात
बताया जाता है कि नीली बत्ती लगी जिस बुलेरो जीप में बैठकर वारदात को अंजाम दिया गया, उसे दिन में हनुमान के मिल के आसपास देखा गया। इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि दिन में रैकी की गई और शाम में वारदात को अंजाम दिया गया।

--
वर्शन.....
व्यापारी पिता व पुत्र का अपहरण कर लूट का प्रयास किया गया। व्यापारियों के पास पैसा नहीं था। उनकी कार बदमाश लूट कर ले गए और दोनों को दिनोद गांव के पास छोड़ कर फरार हो गए। अभी पुलिस व्यापारियों से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
जय सिंह, एसएचओ, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed