फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मेयर के प्रस्ताव को दो मिनट में मंजूरी, भाजपा पार्षद का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में

मेयर के प्रस्ताव को दो मिनट में मंजूरी, भाजपा पार्षद का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में

Sun, 01 Apr 2018 03:23 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 03:23 AM IST
विज्ञापन
मेयर के प्रस्ताव को दो मिनट में मंजूरी, भाजपा पार्षद का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में
मेयर के प्रस्ताव को दो मिनट में मंजूरी, भाजपा पार्षद के प्रस्ताव पर दस दिन बाद भी चिंतन नहीं
विज्ञापन

: हाउस की बैठक में दोनों जन प्रतिनिधियों ने अपने इलाकों में पार्क व चौक के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने का दिया था प्रस्ताव
: सीनियर डिप्टी मेयर की अध्यक्षता में गठित की गई थी कमेटी, अभी तक मीटिंग नहीं
: मेयर बोलीं, कमेटी गठित कर चुके हैं, अधिकारी बुलाए मीटिंग
: पार्षद बोले, मिल चुका हूं मीटिंग के लिए अधिकारियों से
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम हाउस में पब्लिक को राहत देने के लिए जहां कांग्रेसी पार्षद यूजर चार्ज का मामला न तो सही ढंग से समझ सके और न ही अधिकारियों के सामने उठा सके, लेकिन मेयर द्वारा सुखपुरा या गोहाना बाईपास चौक का नाम कबीर चौक रखने के प्रस्ताव को दो मिनट में मंजूर कर लिया था। वहीं भाजपा पार्षद द्वारा आठ पार्कों का नाम महापुरुषों के नाम पर रखने के लिए 10 दिन बाद भी मंजूरी नहीं मिली है।
20 मार्च को नगर निगम हाउस की मीटिंग हुई, जिसमें मेयर की तरफ प्रस्ताव रखा गया कि शहर में किसी भी चौक या चौराहे का नाम संत कबीर के नाम पर नहीं है। सुखपुरा चौक या उससे आगे वीटा प्लांट के नजदीक गोहाना बाईपास गोल चक्कर का नाम कबीर चौक रखा जाए। कांग्रेस पार्षदों ने तत्काल प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी, जबकि भाजपा पार्षद अशोक खुराना ने माडल टाउन स्थित डबल पार्क का नाम डॉक्टर मंगलसेन, सुभाष नगर में निर्माणाधीन पार्क का नाम वित्त मंत्री के पिता चौधरी मित्रसेन आर्य, झंग कॉलोनी स्थित पार्क का नाम चौधरी चंदन सिंह राठी स्मृति पार्क, लिबर्टी सिनेमा के पीछे जीरो पार्क का नाम पूर्व पार्षद स्व. लाल नागपाल, माडल टाउन स्थित नवनिर्मित पार्क का नाम पूर्व पार्षद बहादुर चंद बब्बर स्मृति पार्क, मानसरोवर कॉलोनी में स्थित पार्क का नाम चौधरी बख्शा राम स्मृति पार्क, माडल टाउन स्थित लक्की पार्क का नाम शहरी राकेश और झंग कालोनी स्थित नर्सरी पार्क का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा जाए। इसके लिए हाउस में ही एक कमेटी का गठन करने का फैसला लिया गया, जिसकी अध्यक्ष सीनियर डिप्टी मेयर मंजू हुड्डा को बनाया गया। साथ ही वार्ड पार्षद अशोक खुराना, कार्यकारी अभियंता, उप निगम आयुक्त व एलओ को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया। इसमें साफ किया गया कि कमेटी की रिपोर्ट पर सरकार की हिदायतों के तहत नामकरण की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
डीटीपी से मिला, जल्द बुलाएं मीटिंग
पार्कों के नामकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अब तक गठित कमेटी की मीटिंग होनी चाहिए थी। वे दो दिन पहले डीटीपी कृष्ण कुमार वार्ष्णेय से मिले थे। डीटीपी ने जल्द मीटिंग कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक खुराना, भाजपा पार्षद वार्ड नंबर 10।
....
हाउस में सर्व सम्मति से संत कबीर के नाम पर चौक का नामकरण करने का फैसला हुआ था। जहां तक दूसरे महापुरुषों के नाम पर पार्कों का नाम रखने का मामला है, इसके लिए कमेटी गठित कर दी गई थी। अधिकारी और पार्षद कभी भी मीटिंग बुला सकते हैं।
-रेणू डाबला, मेयर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed