{"_id":"5ababaa44f1c1ba6768b7fff","slug":"191522186916-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल थियेटर फेस्टीवल नाट्योत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल थियेटर फेस्टीवल नाट्योत्सव का समापन
Updated Wed, 28 Mar 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल थियेटर फेस्टिवल से जुड़े नामचीन कलाकार : त्रिखा
- ‘कोर्ट मार्शल’ नाटक के साथ फेस्टिवल का समापन, रोहतक में महिला थियेटर महोत्सव के आयोजन की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा कला परिषद की ओर से पं. श्रीराम रंगशाला में चल रहे नाट्योत्सव का मंगलवार को रंगारंग समापन हुआ। इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद के क्षेत्रीय निदेशक गजेंद्र फौगाट ने कहा कि एक सप्ताह तक चले इस थियेटर महोत्सव ने रोहतक की जनता को थियेटर की बारीकियों से अवगत कराया और उनका मनोरंजन किया।
इस अवसर पर सप्तक के प्रधान विश्वदीपक त्रिखा ने कहा कि हरियाणा कला परिषद् ने जो सहयोग दिया, उसके कारण ही वह देश के नामचीन कलाकारों को इस थियेटर फेस्टिवल से जोड़ सके। उन्होंने घोषणा की कि वे जल्द ही रोहतक में राष्ट्रीय महिला थियेटर महोत्सव का आयोजन करेंगे। जिसमें पूरे देश से महिला थियेटर टीमों को आमंत्रित किया जाएगा।
अंतिम दिन सोमवार को रंगशाला में नाटक कोर्ट मार्शल का मंचन हुआ। नाटक की शुरुआत कर्नल सूरत सिंह के साथ होती है। वह बताते हैं कि उसने जंग के मैदान में ग्रेनेड की माला टांगकर दुश्मनों की सेना का सफाया किया है। कोर्ट मार्शल सवार रामचंद्र का हो रहा था। उसने कैप्टन मोहन वर्मा व कैप्टन कपूर को गोली मार दी थी। उसके वकील कैप्टन विकास राय का तर्क था कि उसने दोनों अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पर ललकारा था और जवाब न दिए जाने पर मजबूरन गोली चलाई। लेकिन कई गवाह रामचंद्र के खिलाफ गवाही दे रहे थे। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान सच सामने आता है कि दोनों अफसर रामचंद्र को नीची जाति का होने के कारण चूढ़ा कहकर पुकारते थे। जिस वजह से उसने उनकी हत्या कर दी।