फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हरियाणा रोडवेज ले रहा चालकों की परीक्षा

हरियाणा रोडवेज ले रहा चालकों की परीक्षा

Wed, 06 Dec 2017 03:17 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 03:17 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज ले रहा चालकों की परीक्षा
हरियाणा रोडवेज ले रहा चालकों की परीक्षा
विज्ञापन

फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा रोडवेज एसएससी बोर्ड के निर्देशानुसार वर्कशाप में चालकों की परीक्षा ले रहा है। रोहतक डिपो को कुल 702 अभ्यर्थियों की परीक्षा लेनी है। परीक्षा के पहले दिन विभाग ने 52 और दूसरे दिन 55 उम्मीदवारों की परीक्षा ली है।
डिपो के वर्कशाप में चालकों सेे डग, एट और जिग-जैग टेस्ट लिया जा रहा है। किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन वीडियोग्राफी और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा ले रहा है। इसके लिए नौ सीसीटीवी कैमरे और दो वीडियोग्राफरों की तैनाती की गई है। सूत्रों की मानें तो इन परीक्षाओं में दस फीसदी चालक भी परीक्षा पास नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, प्रबंधन परिणाम बताने से गुरेज कर रहा है। परीक्षा लेने वालों में रोहतक डिपो के महा प्रबंधन राहुल जैन, दिल्ली डिपो के महाप्रबंधक महिपाल यादव, वर्कशाप प्रबंधक चंडीगढ़ अशोक कौशिक, जिला परिषद से सीईओ रविंद्र कुमार और एसएसई बोर्ड की टीम शामिल हैं।
विज्ञापन


उत्सुकता बनी है परीक्षार्थियों में
जिन उम्मीदवारों को परीक्षा देनी है उनके अंदर खासी उत्सुकता बनी हुई है। कई उम्मीदवार वर्कशाप की दीवारों के साथ लगे पेड़ों पर चढ़ कर अंदर की कार्रवाई देखकर अपना अंदाजा लगाते हैं। इसके अलावा वर्कशाप के गेट पर उम्मीदवारों की खासी भीड़ जमा रहती है। प्रशासन ने परीक्षा लेने वाले एरिया को कवर किया हुआ है, इसमें किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच में बस से उतारे जाने वाले उम्मीदवार कर रहे विरोध
परीक्षा के दौरान जिन उम्मीदवारों को बस से बीच में उतारा जा रहा है, वह इसका विरोध भी कर रहे हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि उन्हें बेवजह अधिकारी फेल कर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि अपने लोगों का लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि कहीं कोई गड़बड़ नहीं है। परीक्षा का लाइव एसएससी बोर्ड लाइव देख रहा है। यदि किसी को समस्या है तो उसकी विडियो रिकॉर्डिंग हमारे पास है, उसे नियमानुसार दिखा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed