{"_id":"5a0de1744f1c1bda538bd5f5","slug":"191510859124-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी काउ स्क्वॉड के पुलिसकर्मियों ने मचाया हुड़दंग, एसपी ने दोनों को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी काउ स्क्वॉड के पुलिसकर्मियों ने मचाया हुड़दंग, एसपी ने दोनों को किया सस्पेंड
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी काउ स्क्वॉड के पुलिसकर्मियों ने मचाया हुड़दंग, एसपी ने दोनों को किया सस्पेंड
समालखा। एसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने दो कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। दोनों पुलिस कर्मियों पर नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर हुड़दंग मचाने का आरोप है। पीड़ित ढाबा मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। उसका कहना है कि दोनों पुलिस कर्मी गायों की सुरक्षा के लिए बनाई गई टीम में शामिल थे।
ढाबा मालिक मनीष ने बताया कि बुधवार रात को करीब ग्यारह बजे वह अपने ढाबे पर था। इस दौरान गाय की सुरक्षा की टीम में तैनात दो पुलिस कर्मियों ने जीटी रोड स्थित उसके ढाबे पर पहुंचकर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने ढाबे के स्टाफ व उसके साथ गाली गलौज भी किया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार डीएसपी नरेश अहलावत व एसएचओ नवीन संधु मौके पर पहुंचे और उसने इसकी लिखित शिकायत ली। उसका कहना है कि दोनों पुलिसकर्मी गाय सुरक्षा की टीम में शामिल थे। वहीं इस बारे में एसएचओ नवीन संधु का कहना है कि दोनों पुलिस कर्मियों को एसपी के आदेश पर सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं डीएसपी नरेश अहलावत ने बताया कि मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी है।