फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   परिषद हाउस की बैठक: विकास पर फूटा गुस्सा-फेंकी प्लेटें, मचा हंगामा

परिषद हाउस की बैठक: विकास पर फूटा गुस्सा-फेंकी प्लेटें, मचा हंगामा

Fri, 29 Sep 2017 02:39 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
परिषद हाउस की बैठक: विकास पर फूटा गुस्सा-फेंकी प्लेटें, मचा हंगामा
परिषद हाउस की बैठक: विकास पर फूटा गुस्सा-फेंकी प्लेटें, मचा हंगामा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
परिषद हाउस की बैठक में दशहरा से दो दिन पहले वीरवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान ठप पड़े विकास कार्यों व विकास में भेदभाव का आरोप लगाकर पार्षद चेयरमैन पर जमकर बरसे। नौबत चेयरमैन की टेबल को थपथपाने से लेकर यहां रखी नमकीन-बर्फी से भरी प्लेटों को तोड़ने तक आ पहुंची। इस दौरान परिषद हाउस की बैठक की गरिमा का ख्याल तक नहीं रखा गया और महिला पार्षदों की मौजूदगी में जमकर गाली-गलौज भी हुई। नप अधिकारियों ने चेयरमैन व अन्य पार्षदों से विचार-विमर्श करने के बाद मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सारे माजरे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं, हंगामे के दौरान कई पार्षद कई पार्षद बैठक कक्ष को छोड़कर चले गए। दिन भर चले हंगामे के बाद शाम को पार्षद रविद्र गुप्ता अस्पताल में भरती हो गए, जहां से उन्हें भिवानी रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब साढ़े दस बजे परिषद हाउस की बैठक शुरू हुई। इसमें कुछ नए चौकों का निर्माण कराने के प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसके बाद बैठक में पहुंचे बख्शी सैनी व पार्षद वीरेंद्र पप्पू विकास कार्यों में वार्डों की अनदेखी पर अपनी नाराजगी जाहिर की। पार्षद महेश गुप्ता ने बैठक में कुछ प्रस्ताव रखे। इन प्रस्तावों को लेकर पार्षदों की जुबानी जंग शुरू हो गई। पार्षद महेश गुने विकास कार्यों में लेटलतीफी भी मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब मांगें। कुछ का जवाब नप चेयरमैन से विचार-विमर्श के बाद अधिकारियों ने दे दिया तो कुछेक के अधिकारी जवाब गोलमोल कर गए। महेश गुप्ता ने शहर में बंदरों व सूअर पकड़ों अभियान अब तक शुरू न होने सहित धड़ल्ले से शहर में चल रहे प्लास्टिक पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की। वहीं, रोजगार्डन की सुरक्षा का मुद्दा भी उन्होंने बैठक में बताया। उनकी इस मांग का सीनियर पार्षद रविंद्र गुप्ता ने भी पूरा समर्थन किया। बस, इसके बाद तो बैठक में पार्षदों का रूप ही बदल गया। वार्ड पार्षद वीरेंद्र उर्फ पप्पू ने चेयरमैन संजय छपारिया से उसके वार्ड की गलियों के निर्माण प्रोजेक्ट को ड्रॉप करने का कारण पूछा। चेयरमैन और पार्षद वीरेंद्र पप्पू में जुबानी जंग चल ही रही थी कि इसी दौरान पार्षद बख्शी सैनी अपनी सीट से खड़े हुए और उन्होंने टेबल पर रखा रजिस्ट्रर गुस्से में उठाकर अपने सामने फेंककर मारा। इतना ही नहीं तैश में आए पार्षद बख्शी सैनी ने चंद मिनट पहले ही टेबल पर सजाई गई एक प्लेट को उठाकर चेयरमैन की मेज पर तोड़ डाला। इस दौरान सीनियर पार्षद रविंद्र गुप्ता व महिला पार्षद रचना देवी ने प्लेट के टुकड़े उन्हें आकर लगने की बात कही और इस पर बवाल शुरू हो गया। महिला पार्षद रचना देवी भी झल्लाते हुए अपनी सीट से उठी और उन्होंने भी टेबल पर रखी नमकीन व मिठाई से सजी कांच की बड़ी प्लेट उठाकर मेज पर पटक दिया। इसके बाद तो गहमा-गहमा व गाली-गलौज का दौर शुरू हो गया। इस दौरान पार्षदों में तू-तड़ाक के साथ गाली-गलौज भी हुई। चेयरमैन ने मामले की सूचना सिटी थाना एचएसओ को फोन पर दी। पुलिस को अवगत कराने के बाद चेयरमैन अपनी सीट छोड़कर चले गए और बंद कमरे में अधिकारियों संग उन्होंने विचार-विमर्श किया। इसके चंद मिनटों बाद सिटी थाना एएसआई सोमबीर सिंह अपनी टीम सहित वहां पहुंचे इसी दौरान नप चेयरमैन ने मामले की लिखित शिकायत उन्हें सौंप दी। पार्षद महेश गुप्ता ने सुझाव देते हुए कहा कि शहर में तीन से पांच रुपये दुकानदार बाहर रेहड़ियां खड़ी कराने की एवज में ले रहे हैं जबकि यह जमीन नगर परिषद की है। उन्होंने कहा कि अब शहर के अतिक्रमण का खात्मा करने के लिए एक स्पेशल से टीम बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

5 दिन में रोज गार्डन में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
बैठक में पार्षदों ने रोज गार्डन में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्लानिंग ठंडे बस्ते में पड़ी होने पर रोष जताया। पार्षद महेश गुप्ता व रविंद्र गुप्ता ने नप अधिकारियों से अब तक कैमरे न लगने का कारण भी पूछा। इस दौरान चेयरमैन संजय छपारिया ने अधिकारियों से बातचीत कर 15 दिन के अंदर-अंदर सीसीटीवी कैमरे पार्क में लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के लिए 50 साइकिल रिक्शा खरीदने का प्रस्ताव भी पास
पार्षदों ने बैठक में सफाई व्यवस्था चौपट होने का कारण संसाधनों की कमी भी बताया। पार्षदों ने कहा कि कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारियों के पास साईकिल तक नहीं है और सभी वार्डों में दो से तीन रिक्शा की इस समय जरूरत है। इसके बाद चेयरमैन ने अधिकारियों को 50 नई रिक्शा खरीदने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास करने के निर्देश दे दिए।
बाक्स: काठमंडी अतिक्रमण मसला बैठक पर पड़ा भारी
पार्षद बख्शी सैनी के प्लेटें तोड़ने के बाद उनकी पार्षद रविंद्र गुप्ता से जुबानी जंग शुरू हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से काठमंडी से अतिक्रमण हटाने को लेकर करीब पांच मिनट तक खूब तू-तड़ाक हुई। दोनों ने अतिक्रमण हटाने के मामले में एक-दूसरे पर तीखे व्यंग्य कसे। पार्षद रविंद्र गुप्ता ने पार्षद बख्शी सैनी के इस व्यवहार का कारण काठमंडी अतिक्रमण का नगर परिषद द्वारा खात्मा करना बताया। वाइस चेयरमैन ने चेयरमैन पर लगाए अधिकारियों संग मिलकर प्रस्ताव पास करने के आरोप
बैठक में एक तरफ जहां पार्षदों का गुस्सा फूटा तो वहीं वाइस चेयरमैन बबलू श्योरण भी मनमर्जी से प्रस्ताव पास करने पर खुलकर बोले। वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण ने बताया कि बैठक में आए पार्षदों के हस्ताक्षर तो करवा लिए जाते हैं लेकिन बैठक में पारित प्रस्तावों को यहां नहीं चढ़ाया जाता। वाइस चेयरमैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि चेयरमैन अधिकारियों संग मिलकर बैठक के बाद रजिस्टर में प्रस्ताव नोट करवाते है जोकि नियमों के खिलाफ है।
कब व किसमें क्या हुई नोंक-झोंक
. सबसे पहले पार्षद महेश गुप्ता व पार्षद बख्शी सैनी में नोंकझोंक शुरू हुई। महेश गुप्ता के बंदर पकड़ो अभियान के प्रस्ताव पर बख्शी सैनी ने कहा कि बंदर तो हनुमान जी का रूप हैं। उनके इस व्यंग्य पर महेश गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि मेरे वार्ड के हनुमान जी को पकड़कर बख्शी के वार्ड में छुड़वा दिया जाए।
. चेयरमैन संजय छपारिया ने पूरे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का तर्क दिया तो पार्षद बख्शी सैनी ने उन पर यहां भी चुटकी ली। बख्शी सैनी ने चेयरमैन से कहा कि क्यों न अभियान इस बार आपके वार्ड से शुरू किया जाए।
. पार्षद महेश गुप्ता ने जब बंदर पकड़ों अभियान शुरू न होने का कारण पूछा तो नप अधिकारियों ने किसी एजेंसी के आवेदन न करने का तर्क दिया। इस पर पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र चरखी ने कहा कि चेयरमैन साहब सभी पार्षदों की ड्यूटी लगा दो कि वो पांच-पांच बंदर पकड़े।
. पार्षद वीरेंद्र पप्पू ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को वार्डों में सफाई के लिए झाडू तक नहीं दी जाती और वो खुद के रुपयों से झाडू खरीदते हैं। इस पर सचिव संजय यादव ने कहा कि नप के स्टॉक में झाडू अभी भी हैं। इस पर पार्षद वीरेंद्र पप्पू ने कटाक्ष करते हुए कहा कि फिर कर्मचारियों को देते क्यों नहीं।
. सफाई कर्मचारियों को झाडू न मिलने की बात को पार्षद महेश गुप्ता ने भी जायज बताया। पार्षद बख्शी सैनी ने महेश गुप्ता पर चुटकी लेते हुए कहा कि महेश तू फिर से इस मामले की आरटीआई लगाता घूमेगा।

. बख्शी सैनी के प्लेट तोड़ने से करीब एक घंटे बाद तक स्थिति तनावपूर्ण रही। इसके बाद पार्षदों ने इस माजरे को भुलाने के लिए आपस में मखौल शुरू कर दिया। इसी दौरान एक पार्षद ने कहा कि बख्शी के प्लेट तोड़ने से चाय के धब्बे वाइस चेयरमैन के कपड़ों पर जा गिरे हैं। इसलिए चुनावों में बबलू को दो वोट अतिरिक्त दिलानी पड़ेंगी।
वर्सन-डीएसपी
पार्षद मीटिंग में हुए झगड़े की पुलिस में शिकायत आई है। पुलिस इस शिकायत के आधार पर पहले जांच करेगी उसके बाद अगला कदम उठाएगी।
-डीएसपी सुरेश कुमार, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed