फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CVCV

CVCV

Mon, 03 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
CVCV
डंपर का कहर : तोड़े बिजली के खंभे, कॉलोनियों में छाया अंधेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सीएम फ्लाइंग और एसपी स्पेशल टीम की सक्रियता के बावजूद शहर में बेलगाम दौड़ते ओवरलोड डंपरों से होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन होने वाले हादसों की कड़ी में शनिवार रात को एक डंपर ने कोनसीवास रोड पर करीब आधा दर्जन बिजली के खंभों को तोड़ दिया। इससे आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह तक बिजली आपूर्ति ठप रही। दूसरी तरफ हुडा बाईपास पर सेक्टर-10 सब स्टेशन के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। प्रशासन की सख्ती के बावजूद ओवरलोड वाहनों से होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शाम होते ही नाईवाली चौक से लेकर धारूहेड़ा चुंगी तक सर्कुलर रोड पर डंपरों का कब्जा हो जाता है। तेजी से चलने वाले डंपरों के कारण यहां से लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है।

बड़े हादसे के इंतजार में प्रशासन
डंपरों के कहर की यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले भी एक डंपर रोडवेज कार्यशाला की दीवार तोड़कर गार्ड रूम में घुस गया था। गनीमत यह रही कि उस समय रूम में कोई नहीं था। आमतौर पर गार्ड रूम में चार से पांच लोग मौजूद रहते हैं। वहीं इस घटना के दो दिन बार दूसरा डंपर रोडवेज बस स्टैंड की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया था। वहीं इससे पहले नाईवाली चौक पर एक डंपर एक घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया था। वहीं इससे पहले बस स्टैंड के सामने ही एक डंपर का टायर निकल गया था। डंपर बड़ी मुश्किल से अंबेडकर चौक पर जाकर रुका था। सभी छह मामलों में गनीमत यह रही कि जान की कोई हानि नहीं हुई।
विज्ञापन


खंभे टूटने से आधा दर्जन कालोनियों में छाया रहा अंधेरा
कोनसीवास रोड पर ओवरलोड डंपर के आधा दर्जन बिजली के खंभे तोड़ने से रात को कई कॉलोनियों में अंधेरा पसर गया। खंभा टूटकर सड़क पर खड़ी एक बस पर गिर गया। लियो चौक निवासी मन्नू सैनी ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पर आया तो कई बिजली के खंभे टूटे थे। आसपास के लोगों से पता किया तो हादसा आधी रात करीब एक-दो बजे होने की जानकारी मिली। खंभे टूटने के कारण राजीव नगर, कमला नगर, सरस्वती विहार, लियो चौक समेत अन्य कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत थाना मॉडल टाऊन पुलिस को भी दी है। निगम के अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लेकर क्विक रेस्पांस टीम से सुबह कई कालोनियों की बिजली शुरू करवाई। शाम तक कई कालोनियों की आपूर्ति शुरू नहीं हो पायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

क्विक रेस्पांस टीम भेजकर कुछ कॉलोनियों की बिजली सप्लाई शुरू कर दी थी। टूटे खंभों को सोमवार को ठीक कराया जाएगा। - सत्यवीर यादव, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed