{"_id":"595151934f1c1b79678b4594","slug":"191498501523-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर गांव सुजापुर के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं वाहन चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मामला दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी।
राजस्थान के गांव विजयनगर निवासी सतीश व सोनू बाइक पर सवार होकर अटेली की ओर आ रहे थे। गांव सुजापुर के समीप अज्ञात डंपर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सोनू को रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डंपर चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सतीश के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल व सोनू के शव का रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।