फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जब शहर हुआ जलमग्न, तब अधिकारियों ने पानी निकासी के लिए किया मनन

जब शहर हुआ जलमग्न, तब अधिकारियों ने पानी निकासी के लिए किया मनन

Tue, 20 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
जब शहर हुआ जलमग्न, तब अधिकारियों ने पानी निकासी के लिए किया मनन
जब शहर हुआ जलमग्न, तब अधिकारियों ने पानी निकासी के लिए किया मनन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर की सड़के जलमग्न होने के बाद अधिकारियों को पानी के निकासी की अब सुध आई है। जिला प्रशासन ने सड़क पर उतरकर पानी निकासी के लिए तत्काल इंतजाम करने के निर्देश दिए। सोमवार को बिजली निगम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ डीसी ने शहर में जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही हिदायत दी कि निगम में शामिल आठ गांवों में पानी निकासी की जिम्मेदारी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की होगी। जबकि ग्रामीण एरिया की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की होगी। साथ ही डीसी ने पंपिंग सिस्टम को अपडेट करने की हिदायत दी, ताकि जल्द से जल्द शहर के अंदर से पानी की निकासी हो सके।
पिछले दिन प्री मानसून की पहली बारिश से शहर के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए थे। सड़क पर जलभराव से लोगों के घरों में पानी भर गया था। सोमवार को डीसी ने पहले शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मीटिंग ली। डीसी ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी जलभराव की समस्या बारे अस्थाई रूप से कंट्रोल रूम स्थापित करें। भालौठ पॉवर हाउस में पानी भरने से 8-10 गांव में बिजली की समस्या हो जाती है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि रिटेनिंग वाल बनाने के लिए 25 जून को टेंडर आमंत्रित किये जा रहे हैं। उन्होंने निगम के अधिकारियों को अस्थाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि कंट्रोल रूम में पानी न भर सके। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाले और ड्रेन की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए ताकि आगामी बरसात से पूर्व पूरा किया जा सकें। उन्होंने कहा कि सामान्यत जल निकासी ने लगभग 8 से 10 घंटे लग जाते है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बारिश के तुरंत बाद पानी की निकासी संभव हो सकें।
विज्ञापन


ये दिए दिशा निर्देश
: हुडा सेक्टर 2-3 में पानी की निकासी के लिए बनाये जा रहे डिस्पोजल का काम जल्द पूरा किया जाए।
: एचएसआईडीसी परिसर में डिस्पोजल बनाने का कार्य शीघ्र ही किया जाए।
: बिजली निगम बारिश के मौसम में आने वाले शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाएं।
: पानी निकासी के लिए सुखपुरा चौक पर शीला बाईपास से डिस्पोजल बोहर, जींद रोड, हिसार रोड व सुनारियां चौक की सीवरेज लाइन को लिंक किया जाए।
: हैफेड गोदाम पर पुलिया तोड़कर बड़ा पाइप डाला जाए।

ये अधिकारी रहे मौजूद
मीटिंग में अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार, नगराधीश महेंद्रपाल, एसडीएम महम निर्मल नागर, एसडीएम सांपला तरूण पावरिया, जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी और नगर निगम के योजनाकार केके वार्ष्णेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed