{"_id":"5942e0214f1c1b96218b495a","slug":"191497554977-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव पर दुकानदारों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव पर दुकानदारों का गुस्सा फूटा
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव पर फूटा दुकानदारों का गुस्सा
चरखी दादरी।
जिले में बुधवार को हुई 45 एमएम बारिश के बाद पानी की निकासी नहीं होने से गलियों, सड़कों व दुकानों के सामने अभी भी जमा है। पानी निकासी के संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से खफा महेंद्रगढ़ चुंगी के दुकानदारों ने वीरवार को नारेबाजी कर रोष जताया। दुकानदारों ने प्रशासन से दुकानों के सामने जमा दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को हुई बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। वहीं, गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से परशुराम और महेंद्रगढ़ चौक के समीप स्थित दुकानों में बारिश और नालों का दूषित पानी घुस गया। दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के आगे पानी जमा होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय, पीएनबी के सामने वाली गली, शनि मंदिर वाली गली, कोर्ट कांप्लेक्स के बैक साइड, तिकाना पार्क, कॉलेज रोड, महेंद्रगढ़ चुंगी, चरखी दरवाजा और बाल्मीकि बस्ती में भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। वीरवार सुबह करीब 11 बजे जलभराव पर महेंद्रगढ़ चौक के दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया। महेंद्रगढ़ चुंगी निवासी दुकानदार अजीत, आनंद, अशोक, धोलिया, कश्मीर, विकास, शेरसिंह, सोमबीर, राजसिंह व प्रदीप ने बताया कि दुकानों के बाहर जमा बरसाती पानी कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दुकानों के बाहर जमा दूषित पानी के कारण दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है। इतना ही नहीं दुकानों के सामने जमा पानी पर मच्छर भी पनपेंगे और इससे बीमारियां फैलने की आशंका भी रहेगा।
वर्सन:::
शहर के कुछ हिस्सों से पानी निकाल दिया बाकि के हिस्सों से जल्द ही पानी निकाल दिया जाएगा। हमारी टीमें पानी की निकासी की व्यवस्था करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
रामपाल एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग