फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   19 kilowatt electricity theft caught in meter check, fine will be imposed

मीटर की जांच में 19 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी, लगेगा जुर्माना

Sat, 04 Sep 2021 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
19 kilowatt electricity theft caught in meter check, fine will be imposed
शहर के एक खानपान प्रतिष्ठान में मीटर से छेड़छाड़ करके 19 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। विजिलेंस टीम ने प्रतिष्ठान में लगे मीटर को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेजा था। जांच रिपोर्ट में बिजली चोरी होने की पुष्टि हुई है। अब बिजली निगम की ओर से प्रतिष्ठान पर जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने प्रतिष्ठान में लगे उपकरण और बिजली प्वाइंटों का मिलान मीटर की रफ्तार से किया तो काफी अंतर मिला था। इस पर मीटर को कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेजा था। एसडीओ लैब सीमा नारा के अनुसार वीरवार को मीटर की जांच की गई। इस दौरान मीटर के पीछे सुराख दिखाई दी। इसके माध्यम से सीटी के तार काटे गए थे, जिससे मीटर की रफ्तार कम हो गई। लैब ने जांच रिपोर्ट विजिलेंस टीम और एसडीओ-एक को भेज दी है। उन्होंने बताया कि मीटर की सीटी के तार काटकर बिजली चोरी की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट संबंधित एसडीओ को भेज दी गई है। वहीं, एसडीओ-प्रथम वतन सिडा ने बताया कि लैब की जांच में खुलासा हुआ है कि प्रतिष्ठान में 19 किलोवाट बिजली चोरी काफी समय से हो रही थी। प्रतिष्ठान पर जुर्माना लगाने की गणना की जा रही है, जो कई लाख रुपये होगी।
विज्ञापन

वहीं, विजिलेंस के कार्यकारी अभियंता एमएस धीमान ने बताया कि बिजली चोरी की सूचना पर टीम ने प्रतिष्ठान में लगे उपकरणों आदि की जांच की थी। इस दौरान मीटर को कब्जे में लेकर लैब में जांच कराई गई थी। टीमें बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापा मारकर कार्रवाई कर रही हैं। यह लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed