फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   19 complaints received in Samadhan Camp

Rohtak News: समाधान शिविर में प्राप्त हुईं 19 शिकायतें

Thu, 19 Dec 2024 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
19 complaints received in Samadhan Camp
रोहतक।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर लगाया गया। यहां 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर में प्राप्त हो रही शिकायतों के समाधान की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर जींद के शिकायतकर्ता की शिकायत जानी व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि गांवों में समाधान शिविरों के बारे में मुनादी करा कर लोगों को जागरूक किया जाए। समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का यथाशीघ्र निपटारा किया जाए। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने नागरिकों की शिकायतें सुन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिवाजी कॉलोनी में नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को टीम गठित कर रेड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से किसी अनाधिकृत कॉलोनी को सरकार के पास नियमित करने बारे केस भेजा गया है तो नगर निगम की ओर से उस कॉलोनी का सर्वे कराया जाए। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवर का एस्टीमेट तैयार कराया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे कैनाल रेस्ट हाउस के पास सीवरेज लीकेज को गंभीरता से ठीक कराएं। उन्होंने संजय कॉलोनी, माजरा गांव में पीने के पास की समस्या के संदर्भ में भी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व, जनस्वास्थ्य, नगर निगम, समाज कल्याण, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, लोक निर्माण विभागों की शिकायतों के समाधान की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी मुकुंद तंवर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता तरूण गर्ग व बलविंदर नैन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अरूण कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश गर्ग, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह, जिला नगर योजनाकार सुमनदीप, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

उघैती क्षेत्र में नलकूप का कनेक्शन काटते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

उघैती क्षेत्र में नलकूप का कनेक्शन काटते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

उघैती क्षेत्र में नलकूप का कनेक्शन काटते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

उघैती क्षेत्र में नलकूप का कनेक्शन काटते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed