फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   19 calls made to the officer of Agriculture Department, if not received then sent obscene message

कृषि विभाग के अधिकारी को की 19 कॉल, रिसीव नहीं किया तो भेजा अश्लील मैसेज

Mon, 03 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
19 calls made to the officer of Agriculture Department, if not received then sent obscene message
रोहतक। कृषि विभाग के एक अधिकारी को विभाग के ही कर्मचारी ने 19 बार कॉल की। जब अधिकारी ने कॉल रिसीव नहीं किया तो उसने अश्लील मैसेज किए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अधिकारी ने ये आरोप अपने ही विभाग के कर्मचारी के खिलाफ लगाए हैं। सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ अश्लील शब्द लिखने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कृषि विभाग के अधिकारी ने दी शिकायत में बताया कि 12 नवंबर 2021 को शाम 7 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 25 मिनट तक विभाग के कर्मचारी ने 19 बार कॉल की। आरोपी पहले भी उसे कॉल करके अभद्र भाषा का प्रयोग कर चुका था। उसके व्यवहार से परिचित होने के कारण उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसी बीच उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें अश्लील शब्द लिखे हुए थे। आरोपी ने फिर 13 नवंबर को कॉल की, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। 17 नवंबर को उसने कॉल की तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 15 दिसंबर को वह कार्यालय परिसर से अपने कार्यालय में जा रहा था। तभी आरोपी ने मौखिक तौर पर उसे गाली दी। बोला, उसका क्या कर लिया। आरोपी द्वारा बार-बार किए जा रहे अभद्र व्यवहार से वह मानसिक तौर पर काफी परेशान है। भविष्य में आरोपी उसके साथ कोई भी अनहोनी कर सकता है। मामले में कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed