{"_id":"5cd89025bdec22076357a1d3","slug":"181557696549-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झड़प व हंगामे के बीच 21 साल बाद 69.36 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झड़प व हंगामे के बीच 21 साल बाद 69.36 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन रविवार को रोहतक शहर में दिनभर हंगामे का माहौल रहा। हालांकि झड़प व आरोप-प्रत्यारोपों के बीच 21 साल में सबसे ज्यादा 69.36 प्रतिशत मतदान हुआ। 1998 के लोकसभा चुनाव में 71.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। काठमंडी में जहां सहकारिता मंत्री व कांग्रेस के पूर्व विधायक भिड़ गए। जबकि हिस्ट्रीशीटर एवं भाजपा नेता रमेश लोहार व उसके साथी सुनील मकड़ौली कलां को 15 जिंदा कारतूस व डंडों के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पाड़ा मोहल्ला में कर्मचारी का पहचान पत्र न मिलने और ओल्ड आईटीआई में महिला की वोट को लेकर कांग्रेस व भाजपाइयों में हंगामा हो गया।
काठमंडी में भिड़े सहकारिता मंत्री व कांग्रेस के पूर्व विधायक
चुनाव आयोग की तरफ से काठमंडी स्थित भारत टेक कन्या स्कूल में मतदान केंद्र बनाया गया था। कांग्रेसियों का आरोप है कि उनको सूचना मिली कि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर बोहर निवासी रमेश लोहार व अन्य लोगों के साथ बूथों पर जाकर मतदान प्रभावित कर रहे हैं। वे अपने साथी बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर जब मंत्री को कहा कि वे मतदान केंद्र के अंदर नहीं आ सके। दोनों ने एक-दूसरे को कहा कि, आप कौन होते हैं, पूछने वाले। पूरा दृश्य वीडियो में कैद हो गया। इतना ही नहीं, जोजो ने आयोग को बताया कि मंत्री के साथ मौजूद बोहर निवासी रमेश लोहार ने उसे धमकी दी कि पर्सनल मत ले, सपड़ा दूंगा। डीसी एवं चुनाव अधिकारी ने बताया कि शिकायत को जांच के लिए रोहतक शहर के चुनाव अधिकारी एवं एसपी रोहतक को भेजी गई है।
बाक्स
रमेश लोहार साथी सहित गिरफ्तार, कारतूस व डंडे बरामद
सहकारिता मंत्री व कांग्रेस के पूर्व विधायक के बीच झड़प के बाद पुलिस हरकत में आ गई। जनता कालोनी थाना चौकी प्रभारी सुरेश ने एसएचओ शिवाजी कालोनी थाने में सूचना मिली कि बोहर निवासी रमेश लोहार अपने साथियों के साथ तीन गाड़ियों में विश्वकर्मा स्कूल के सामने सड़क पर खड़ा है। गाड़ियों पर टेंपरेरी नंबर लगाए गए हैं। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजली निगम के एक्सिएन जितेंद्र कुमार को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। तीनों गाड़ियों की जांच की तो दो युवक उतरकर भागने लगे। पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि एक युवक रमेश उर्फ लोहार निवासी बोहर और दूसरा सुनील निवासी मकड़ौली कलां हैं। जांच में एक गाड़ी के अंदर दो नंबर प्लेट और एक महिला पर्स में 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने रमेश व सुनील को लोकसभा चुनाव में दहशत फैलाने के लिए गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने व अवैध कारतूस रखने के आरोप में आईपीसी की धारा 188, 483, 420, 34 और आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बाक्स
कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ से जिला बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने शिकायत दी कि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व अन्य ने काठमंडी के मतदान केंद्र 140 पर जाकर मतदान प्रभावित किया है। मतदान के दौरान माहौल न बिगड़े, इसके चलते मंत्री की पोलिंग होने तक मतदान केंद्रों पर आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था। साथ ही एसपी व रोहतक शहर हलके के चुनाव अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।
डाक्टर यश गर्ग, डीसी एवं जिला चुनाव अधिकारी रोहतक
सूचना मिली थी रमेश लोहार वोटरों को धमकाने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर रमेश लोहार व उसके साथी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से 15 जिंदा कारतूस व डंडे बरामद हुए। साथ ही गाड़ियों की फर्जी नंबर प्लेट भी मिली। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जश्नदीप रंधावा, एसपी रोहतक
कृषि मंत्री के बेटे के खिलाफ आयोग को दी शिकायत
चुनाव आयोग को मतदान के दिन 11 शिकायत मिली हैं। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के चुनावी एजेंट चद्रसेन दहिया ने लोकसभा चुनाव अधिकारी एवं डीसी रोहतक को शिकायत दी है कि शनिवार की रात मतदान से पहले झज्जर जिले के गांव रईया में कृषि मंत्री का बेटा आदित्य धनखड़ अपने साथियों सहित पहुंचा। यह चुनाव आचार संहिता उल्लंघन है कार्रवाई की जाए। इसके अलावा चुनाव अधिकारी को 9 अन्य शिकायत मिली, इसमें तीन शिकायत भाजपा और तीन कांग्रेस की तरफ से दी गई हैं। साथ ही दो शिकायत गढ़ी सांपला-किलोई व महम हलके में बूथ कैप्चरिंग की दर्ज करवाई गई हैं।
चुनाव अधिकारी को मर्जी मानकर किया पुलिस के हवाले
कलानौर हलके के अंतर्गत पाड़ा मोहल्ला में दोपहर बाद पोलिंग चल रही थी। भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि उन्होंने एक युवक को मतदान केंद्र के अंदर पाया। पूछा कि आप कौन हैं। युवक ने कहा कि उनकी चुनावी में ड्यूटी लगी हैं, लेकिन वे कोई आईकार्ड नहीं दिखा सके। इससे हंगामा मच गया। आरोप लगा कि युवक फर्जी अधिकारी बनकर मतदान प्रभावित करवा रहा था। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस युवक को अपने साथ थाने में ले गई। जहां पता चला कि युवक दीपक का रजिस्टर के अंदर चुनाव अधिकारी के तौर पर नाम दर्ज है, लेकिन पहचान पत्र नहीं बन पाया था।
ओल्ड आईटीआई में हंगामा, आपस में भिड़े कांग्रेसी व भाजपाई
शहर के सरकूलर रोड पर मतदान पूरा होने से 15 मिनट पहले एक महिला वोट डालने पहुंची। उसके वोट डालने को लेकर विवाद हो गया। इस पर कांग्रेसी विक्की नारंग व भाजपाई सुभाष भल्ला के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि आर्य नगर थाने में लोग पहुंच गए। देर रात तक मामले की जांच पड़ताल जारी थी।
फर्जी पोलिंग का प्रयास, केस दर्ज
वहीं, शहर के पोलिंग बूथ नंबर 50 पर एक व्यक्ति ने गलत आईडी पर वोट डालने का प्रयास किया। चुनाव अधिकारी बिनेश कुमार ने इसकी लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में दी है। पुलिस ने जवाहर नगर निवासी मनबहाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
1967 75.98
1971 64.04
1977 68.97
1980 62.45
1984 60.22
1989 68.14
1991 61.41
1996 67.86
1998 71.10
1999 67.55
2004 62.96
2009 65.56
2014 66.62
2019 69.36