फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पुरानी सब्जी मंडी रोड से हटाया अतिक्रमण

पुरानी सब्जी मंडी रोड से हटाया अतिक्रमण

Thu, 07 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी रोड से हटाया अतिक्रमण
पुरानी सब्जी मंडी रोड से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

चरखी दादरी।
करीब दो माह के इंतजार के बाद बुधवार सुबह करीब 11 बजे नगर परिषद की टीमों ने पुरानी सब्जी मंडी रोड पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान उन्होंने सड़क तक कब्जा जमाए दुकानदारों का करीब एक ट्राली सामान जब्त किया। इस दौरान नगर परिषद टीम ने रेहड़ी चालकों को वहां से खदेड़ दिया और सामान जब्त करने के साथ भविष्य में यहां रेहड़ियां न लगाने की भी चेतावनी दी। कुछ दुकानदारों और रेहड़ीचालकाें ने कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन नप टीम ने किसी की एक न सुनी।
शहर के रेलवे रोड पर रेहड़ियों के कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए बुधवार को नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान परिषद के कर्मचारियों ने रेहड़ी चालकों को वहां से खदेड़ा और कब्जा जमाए बैठे कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया। रेहड़ी चालकों ने जब कार्रवाई का विरोध किया तो नप अधिकारियों ने सरकारी काम में बाधा डालने का तर्क देते हुए मामला दर्ज कराने की भी चेतावनी दी। नप अधिकारियों की सख्ती देखकर रेहड़ी धारकों ने मौके से खिसकने में ही गनीमत समझी। सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा की अगुवाई में नगर परिषद ने यह अभियान चलाया। डीसी विजय कुमार सिद्प्पा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश पहले ही नप अधिकारियों को दे चुके हैं। पिछले सप्ताह भी डीसी ने नप अधिकारियों की बैठक लेकर अतिक्रमण मामले में अपडेट मांगा था। इस दौरान डीसी ने सचिव संजय यादव को सख्ती के साथ शहर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों की पालना करते हुए नप सचिव के आदेशों पर कर्मचारियों ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

वर्जन::
डीसी के आदेशों पर हमने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अब अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा। अतिक्रमण करने वाला चाहे दुकानदार हो या रेहड़ी चालक हर एक पर समान कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय यादव, सचिव नगर परिषद
वर्जन::
मैंने नगर परिषद को शहर अतिक्रमण मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। हर हाल में प्रशासन शहर से अतिक्रमण का खात्मा करेगा। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद को पुलिस मदद भी मुहैया करवाई जाएगी।
विजय कुमार सिद्प्पा, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed