{"_id":"594829fe4f1c1b03678b4645","slug":"181497901566-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 लोगों की कमेटी गठित, इसी माह होगी वितमंत्री से मुलाकात : यशपाल मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 लोगों की कमेटी गठित, इसी माह होगी वितमंत्री से मुलाकात : यशपाल मलिक
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 लोगों की कमेटी गठित, इसी माह होगी वित्तमंत्री से मुलाकात : यशपाल मलिक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी के मामले में युवाओं की रिहाई को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने 90 लोगों की कमेटी का गठन कर दिया। देव कॉलोनी की धर्मशाला में हुई प्रदेश स्तरीय सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि जेलों में बंद युवाओं की रिहाई का मुख्य मुद्दा होगा। कमेटी के लोग इसी माह वित्तमंत्री से मुलाकात कर मामले का हल निकालेेंगे।
सभा में प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी और विभिन्न खापों के प्रधान शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की मौजूदगी में विचार-विमर्श कर कमेटी बनाई गई। इस कमेटी में पीड़ित परिवारों के 40 सदस्य, समिति के सभी जिलों के अध्यक्ष, नांदल, हुड्डा, दलाल और जाखड़ खाप समेत अन्य कई खापों के प्रधान शामिल किए गए। इसके अलावा एक अन्य 11 सदस्य कमेटी भी बनाई गई है। यह कमेटी वित्तमंत्री से मुलाकात का समय लेगी। इस दौरान यशपाल मलिक ने कहा कि कमेटी के सभी सदस्य इसी माह वित्तमंत्री से मुलाकात करेंगे। उनसे अपील करेंगे कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए मामले का समाधान निकाला जाए। जब तक युवाओं को जेलों से बाहर नहीं निकाला जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। समिति के मुख्य महासचिव कृष्णलाल हुड्डा ने कहा कि यदि वित्तमंत्री से मुलाकात के बाद भी मामले का हल निकला तो समाज के साथ बैठक कर अगला निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर समिति के प्रदेश प्रभारी अशोक बल्हारा, प्रधान भूप सिंह दलाल, प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा, प्रधान ओमप्रकाश नांदल सोनीपत जिलाध्यक्ष आजाद लठवाल और झज्जर जिलाध्यक्ष बबला आदि मौजूद रहे।
जाट सेवा संघ के लिए तलाशी जमीन
सभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने समिति के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर शहर में कई स्थानों पर जमीन की तलाश की। उन्होंने बताया कि जाट सेवा संघ बनाया जाएगा। इसके माध्यम से उन युवाओं को कोचिंग दी जाएगी, जो आर्थिक तंगी के कारण कोचिंग नहीं पाते। हालांकि अभी जमीन फाइनल नहीं हुई है।