फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   18 rounds of firing and stone pelting in Panchayat for Chaudhar of Deshwal Khap

देशवाल खाप की चौधर के लिए हुई पंचायत में 18 राउंड फायरिंग व पथराव

Mon, 06 Jun 2022 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
18 rounds of firing and stone pelting in Panchayat for Chaudhar of Deshwal Khap
लाढौत रोड पर देशवाल खाप की आम सभा में गोली चलने के बाद शिकायत लिखते हुए। संवाद
रोहतक। हरियाणा, राजस्थान व यूपी के 240 गांव की देशवाल खाप का नया प्रधान चुनने के लिए रविवार को आउटर बाईपास के नजदीक देशवाल भवन में पंचायत हुई, जिसमें प्रधान शिवधन देशवाल को आजीवन प्रधान बनने पर एक गुट नाराज हो गया। आरोप है कि दूसरे गुट ने पंचायत के अंदर ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ ने उन्हें घेरने का प्रयास किया। इसके बाद फिर जमकर फायरिंग हुई। आरोप है कि पंचायत में 15 से 18 राउंड फायर हुए। पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भैंयापुर-लाढ़ौत निवासी शिवधन देशवाल (80) ने सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 21 साल से देशवाल खाप के प्रधान हैं। रविवार को देशवाल खाप की देशवाल भवन में आम सभा बुलाई गई थी, जिसमें 500 से 700 लोग थे, जो अलग-अलग गांवों के प्रतिनिधि बनकर आए थे। पंचायत में सवा 11 बजे के करीब तीन गाड़ियों में सवार होकर दर्जनभर युवक आए। पंचायत के अंदर तख्त पर खड़े होकर युवकों ने हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। बोले-आगे प्रधान बनाने के लिए देशवाल भवन में पंचायत हुई तो जान से मार देंगे। हालांकि फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवधन देशवाल को दोबारा प्रधान बनाने से हुआ विवाद
देशवाल खाप तीन राज्यों हरियाणा, यूपी व राजस्थान में फैली हुई है, जहां खाप के 240 गांव बताए गए हैं। इसमें रोहतक में भैंयापुर, लाढ़ौत, घिलौड़, बलियाना के अलावा यूपी में मेरठ, मुजफ्फरनगर व शामली और राजस्थान के भरतपुर व धौलपुर जिलों में गांव हैं। पंचायत में सबसे पहले प्रधान शिवधन ने पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी। इसके बाद नई कार्यकारिणी के चयन को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई। पंचायत में तय हुआ कि शिवधन देशवाल को ही आजीवन खाप का प्रधान बना दिया जाए, जबकि एक गुट चाहता था कि नया प्रधान चुना जाए। इसमें संजय ठेकेदार का भी नाम सामने आया। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि पंचायत के अंदर दो फायर करके युवक भागने लगे, तो भीड़ ने पथराव कर दिया। इसके बाद युवक अपने वाहनों के पास पहुंचे और वहां पर भी फायरिंग की। हालांकि वे अपनी तीनों गाड़ियां मौके पर छोड़कर भाग निकले। भीड़ ने एक गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से था हंगामे का अंदेशा, मांगी थी पुलिस
देशवाल खाप की पंचायत में पहले से कुछ लोगों द्वारा हंगामा करने का अंदेशा था। इसलिए सदर थाना प्रभारी को कहकर पहले ही पुलिस बल मांगा था, लेकिन पंचायत के समय चंद पुलिसकर्मी ही आए। हालांकि बाद में भारी पुलिस बल आ गया था। मामले में नामजद लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
- शिवधन देशवाल, प्रधान देशवाल खाप
वर्जन
पुलिस ने प्रधान शिवधन देशवाल की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दर्जनभर लोगों को हिरासत में लिया गया है। पंचायत में फायरिंग को लेकर तथ्य जुटा रहे हैं। दूसरे पक्ष की तरफ से अभी शिकायत नहीं मिली है। देशवाल खाप की तरफ से लिखित कोई पत्र नहीं मिला था। फिर भी पुलिस भेज दी गई थी, जो पंचायत स्थल के बाहर तैनात थी।
- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक
पार्षद सहित नौ नामजद, हत्या के प्रयास का केस दर्ज
देशवाल खाप के प्रधान शिवधन देशवाल ने लिखित शिकायत दी थी कि राहुल पार्षद, संजय ठेकेदार लाढ़ौत, समीर, प्रदीप, पार्षद राहुल का भाई अंशु, भदानी निवासी दयानंद, प्रवीण उर्फ फौजी, दीपक घनघस निवासी गढ़वाल, सोनीपत आए। पंचायत के तख्त पर खड़ा होकर जान से मारने की नीयत से पंचायत की तरफ सीधे फायर कर दिए। बोले, देशवाल खाप का प्रधान संजय ठेकेदार लाढ़ौत को बनाओ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 323, 506, 307, 285 व आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 215 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष से भी लिखित शिकायत का इंतजार है।

दूसरे पक्ष से बोले संजय लाढ़ौत, 2018 के फैसले से मुकरे
वहीं, दूसरे पक्ष से संजय लाढ़ौत का कहना है कि चार साल पहले बलियाना गांव में खाप के लोगों के बीच बैठक हुई थी। बैठक में शिवधन देशवाल को प्रधान व मुझे कार्यकारी प्रधान की जिम्मेदारी दी गई थी। साथ ही तय हुआ था कि शिवधन देशवाल के बाद मुझे छह साल के लिए खाप का प्रधान चुना जाएगा। आज शिवधन के बाद नया प्रधान बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह गलत परंपरा न डाली जाए। इतना कहते ही उन पर हमला कर दिया गया। सिर में तेजधार हथियार से वार किया, साथ में गोलियां भी चलाई। उनकी तरफ से कोई गोलियां नहीं चलाई गई। इतना ही नहीं, देशवाल खाप का मूल खेड़ा लाढ़ौत गांव है, जबकि शिवधन देशवाल भैंयापुर से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed