फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   18 killed from Corona, 336 new infected found

कोरोना से 18 की मौत, 336 नए संक्रमित मिले

Tue, 11 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
18 killed from Corona, 336 new infected found
जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या सोमवार दो हजार की संख्या पार करते हुए 2069 हो गई। महज एक दिन में 336 कोरोना के मरीज मिले हैं और अब तक जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी 336 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 18 संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। 336 नए मरीजों की पुष्टि होने के साथ ही जिले में अभी तक 54 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 2177 मरीज होम आइसोलेट हैं। जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 20140 हो गई है। संक्रमण के बढ़ते स्तर को देखते हुए विभाग ने सोमवार को 3210 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। विभाग ने जिले में संक्रमण 5.16 प्रतिशत और रिकवरी दर 88.05 प्रतिशत बताई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में 17735 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

142338 को लगाया कोरोना से बचाव का टीका
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 142338 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा दिया है। सोमवार को विभाग ने 2982 को पहली व 1087 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या तोड़ रही सामुदायिक दूरी के नियम
विभिन्न टीकाकरण सेंटरों पर वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या कोरोना संक्रमणकाल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को तोड़ रही है। कई स्थानों पर लोगों को बगैर टीकाकरण के ही वापस जाना पड़ रहा है। वहीं कई स्थानों पर स्वास्थ्य अधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करवा पाना चुनौती बना हुआ है। विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे संक्रमण फैल रहा है, वैैसे-वैसे टीकाकरण करवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। 18 प्लस आयु वर्ग में यदि कोई बगैर पंजीकरण आएगा तो उसको टीका नहीं लग पाएगा। सभी नियमों से अपने अलॉट सेंटर पर आएं। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग तो जनता को स्वयं बनानी चाहिए, क्योंकि संक्रमण से सभी को बचना है।
401 बेड में से 371 रहे कोरोना मरीजों से फुल
पीजीआईएमएस में सोमवार 401 बेड कोरोना मरीजों के लिए रहे। यहां दोपहर तक स्थिति यह रही कि 371 बेड पर मरीज दाखिल रहे व बाकी बेड खाली रहे। संस्थान में 116 बेड पर मरीज ऑक्सीजन पर, 174 हाई फ्लो ऑक्सीजन पर व 48 मरीज वेंटिलेटर पर उपचाराधीन रहे। संस्थान लगातार कोरोना मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहा संक्रमण
कोरोना संक्रमण शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों भी फैलने लगा है। सोमवार को चिड़ी, मोखरा, आसोधा, कन्हैली, बनियानी, मदीना कोरसान, अजायब, बहलबा, मदीना, निंदाना, भराण, काहनौर, बलम, सुंडाना, सांपला, अटायल, गढ़ी, भैंसरू, जसौर खेड़ी, रोहद, चुलियाना, दतौड़, ईस्माइला, टिटौली, गिरावड़, समरगोपालपुर, करौंथा, बोहर, गरनावठी, घिलौड़ कलां, मदीना गिंदरान, लाहली, लाढ़ौत, धामड़, खरक व शहर भर में कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं डॉक्टर, नर्स, गृहिणी, विद्यार्थी, शिक्षक, बुजुर्ग, किसान, पीजीआई स्टाफ, मजदूर, बिजनैसमैन, एक साल का बच्चा, हरियाणा पुलिस का स्टाफ आदि संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed