फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   18 colleges of Vaishya Sanstha were elected unopposed, police reached after a fight broke out between the former principal and RO sides

Rohtak News: वैश्य संस्था के 18 कॉलेजियम निर्विरोध चुने, पूर्व प्रधान व आरओ पक्ष में मारपीट पर पहुंची पुलिस

Sat, 12 Jul 2025 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
18 colleges of Vaishya Sanstha were elected unopposed, police reached after a fight broke out between the former principal and RO sides
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था के चुनाव में शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। इसमें 18 कॉलेजियम सदस्य निर्विरोध चुने गए। शेष 87 कॉलेजियम सदस्यों के लिए 20 जुलाई को मतदान होगा। इधर, संस्था में पूर्व प्रधान व चुनाव अधिकारी के बीच मारपीट हो गई।
कॉलेजियम 105 में गलत आवेदन करने वाले उम्मीदवार को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची और मामला किसी तरह शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

संस्था में कॉलेजियम चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई है। इसमें 18 कॉलेजियम में एक ही प्रत्याशी होने के चलते ये निर्विरोध चुने गए। इनकी आधिकारिक घोषणा मतगणना के दिन ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कॉलेजियम दो से विकास गुप्ता, सात से विजय कुमार जैन, 14 से मुनीष गुप्ता, 21 से दीपक प्रकाश, 26 से विजय कुमार सिंगल, 27 से ज्ञान प्रकाश गर्ग, 31 से भूपेंद्र सिंह, 40 से विजय कुमार तायल, 43 से अशोक कुमार, 44 दीपक गोयल, 45 से पवन कुमार सिंगला, 56 से संदीप गुप्ता, 62 से ईश्वर चंद सिंगला, 65 अशोक, 69 से सुभाष गुप्ता, 71 से विजय कुमार गुप्ता, 88 से गगन जैन व 94 से विकास कंसल शामिल हैं।
इसके अलावा, 55 कॉलेजियम में दो, 29 कॉलेजियम में तीन व तीन कॉलेजियम में चार-चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके बीच 20 जुलाई को मतदान होगा।

इधर, संस्था परिसर में पहुंचे पूर्व प्रधान व कॉलेजियम 105 से प्रत्याशी नवीन जैन व चुनाव अधिकारी राजेंद्र बंसल के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्याशी ने अपने कॉलेजियम से गलत आवेदन जमा कराने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस पर विवाद हो गया।
संस्था के कुछ सदस्य विवाद में कूद पड़े और मामला मारपीट तक पहुंच गया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि पुलिस दोनों की शिकायत पर जांच कर रही है।
पूर्व प्रधान ने कहा कि जनता कॉलोनी निवासी सुभाष चंद गुप्ता उर्फ काका, भीम देव सिंगल, ओमैक्स सिटी निवासी मुकेश शर्मा, आशीष मित्तल, सनसिटी निवासी राजेंद्र बंसल ने अभद्रता, गाली गलौज और मारपीट की।


चुनावी प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। यहां पूर्व प्रधान ने हंगामा खड़ा कर दिया जबकि उनसे शांति बनाने की अपील की गई थी। उनके लोगों ने हमारे साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।
- राजेंद्र बंसल, चुनाव अधिकारी, वैश्य शिक्षण संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed