फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   17th installment of PM Kisan Yojana transferred to the accounts of beneficiaries

Rohtak News: पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर

Wed, 19 Jun 2024 06:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
17th installment of PM Kisan Yojana transferred to the accounts of beneficiaries
रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में किसान सम्मेलन से 9.26 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के तहत 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की गई। इससे जिला के 65178 किसानों को योजना की 17वीं किस्त प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। खंड स्तर पर भी किसान सम्मेलन आयोजित किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की है। सरकार की योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी किसान को हर वर्ष 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों के तहत कुल 6 हजार रुपये राशि उपलब्ध करवाई जाती है ताकि वे कृषि कार्य में इस राशि का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का सपना किसानों को बनाना है समृद्ध कार्यक्रम के मुख्यातिथि व पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की समृद्धि के लिए अनेक कदम उठाये है। किसानों की फसल का भुगतान के अलावा सभी योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे उनके बैंक खातों के माध्यम से दिया जा रहा है। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक सहित कृषि व किसान कल्याण विभाग के अन्य अधिकारीगण व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed