{"_id":"5eac6b688ebc3e9082567c36","slug":"175-people-of-pgims-to-conduct-bcg-vaccine-research-on-kovid-19-rohtak-news-rtk553208865","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआईएमएस के 175 लोगों को बीसीजी वैक्सीन लगाकर करेंगे कोविड-19 पर शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआईएमएस के 175 लोगों को बीसीजी वैक्सीन लगाकर करेंगे कोविड-19 पर शोध
विज्ञापन
नॉवेल कोरोना वायरस वुहान स्टेन कोविड-19 पर बीसीजी वैक्सीन का असर देखने के लिए शोध होगा। आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार देश में पांच हजार लोगों पर यह शोध होना है। इसमें से पीजीआईएमएस रोहतक में 175 लोगों पर यह शोध होगा। इसमें कोविड - 19 का उपचार करने वाले डॉक्टर, नर्स, स्टाफ व हेल्थ केयर वर्कर के साथ इनके परिजन भी शामिल होंगे। कोविड 19 कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. वरूण अरोड़ा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में फार्माकोलॉजी की डॉ. सविता वर्मा, प्रमुख नोडल अधिकारी डॉ. ध्रूव चौधरी, कम्यूनिटी मेडिसिन के रमेश वर्मा, माइक्रोबायोलॉजी लैब से डॉ. पीएस गिल इस शोध में शामिल होंगे। शोध के अनुसार 18 साल से अधिक आयु वालों को यह टीका दिया जाएगा। इसमें कोविड के उपचार में शामिल डॉक्टर, नर्स, स्टाफ, हेल्थ केयर वर्कर व उनके कांटेक्ट में आने वाले परिवार को शामिल किया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि टीकाकरण होने के बाद कितने लोगों को कोविड 19 का संक्रमण हुआ और कितनों को नहीं। इसमें यह भी देखा जाएगा कि टीकाकरण के बाद वायरस का शरीर पर क्या असर रहा। गौरतलब है कि बीसीजी का टीका बच्चे के जन्म लेने के बाद टीबी से बचाने के लिए लगाया जाता है। यह बैक्टिरिया का टीका है और माना जा रहा है कि यह वायरस पर भी काम करेगा। पूरे विश्व में कोविड 19 के मरीजों में से 15 से 20 प्रतिशत को ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। भारत में छह फीसदी लोग आक्सीजन देने की जरूरत तक पहुंच रहे हैं। यह शोध भविष्य में कोविड से लड़ने में सहायक सिद्ध होगा।
तुलनात्मक होगा अध्ययन
बीसीजी का टीकाकरण किसी को किया जाएगा व किसी को नहीं किया जाएगा। इसमें तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा कि टीका लगवा चुके व्यक्ति पर संक्रमण का क्या असर होता है और जिन्हें टीका नहीं लगा है उस पर वायरस का क्या असर रहता है।
कोविड अस्पताल के लिए ट्रामा सेंटर का किया दौरा
पीजीआईएमएस में कोविड 19 के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए वार्ड 24, 25 व 26 के बाद अब ट्रामा सेंटर के द्वितीय तल को तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन अपनी सभी तैयारियां पूरी कर रहा है।