फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   174 new positives received, 1365 awaiting report

174 नए पॉजिटिव मिले, 1365 को रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 22 Apr 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
174 new positives received, 1365 awaiting report
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग की लैब दम तोड़ती नजर आ रही है। रोजाना बढ़ रही जांच के लिए सैंपलों की संख्या ने लैब को ओवरलोड कर दिया है। हालात ये हैं कि जिले के 1365 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। यही नहीं, जिले में 174 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को कोरोना के 174 नए मरीजों के साथ जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा तीन लाख 42 हजार 516 पहुंच गया है। बुधवार को 2613 नए सैंपल लिए गए। जबकि 1365 सैंपल पहले से पेंडिंग हैं। इन लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। सक्रिय कोविड-19 मरीजों का आंकड़ा 1071 है। इनमें से 34 अस्पतालों में व शेष 1037 घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। जिले में मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को भी 172 दिखाया गया है। जबकि श्मशान में 23 शव जलाए जाने की सूचना है। इनमें रोहतक के केस भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग अपनी रिपोर्ट में इन केसों का जिक्र नहीं कर रहा है। इसकी वजह फिलहाल पर्दे में है। विभाग के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। जिले में संक्रमण की दर 4.23 प्रतिशत व रिकवरी दर 91.43 प्रतिशत है। इधर, वैक्सीनेशन का काम जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को 602 लोगों को पहली व 75 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही अब तक विभाग एक लाख 13 हजार 536 लोगों को वैक्सीन लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed