{"_id":"5cc89ba7bdec22074f08bd51","slug":"171556650919-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम दोगुना करने का लालच देकर 50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम दोगुना करने का लालच देकर 50 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रकम दोगुना करने का लालच देकर 50 लाख ठगे
हैचरी कारोबार में निवेश करने का झांसा देकर दो सौ से ज्यादा निवेशकों से ठगी रकम
निवेश के छह माह बाद चिटफंड कंपनी कार्यालय में ताला लगाकर कंपनी वाले गायब
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। अंडे-चूजे के व्यवसाय में निवेश कर दस माह में रकम दोगुनी करने का लालच देकर चिटफंड कंपनी वालों ने करीब 200 निवेशकों से 50 लाख रुपये ठग लिए। रकम जमा करने के छह माह बाद ही कंपनी के खोले गए कार्यालय पर ताला लगाकर कंपनी वाले गायब हो गए। यह देख निवेशकों ने कंपनी में कार्य करने वालों से संपर्क किया तो उन्हें धमकियां मिलीं। इससे वह समझ गए कि कंपनी वाले उनकी रकम लेकर गायब हो गए। इसकी शिकायत मंगलवार को एसपी से की गई। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं।
अंडे-चूजे के व्यवसाय में निवेश करने के नाम पर एक चिटफंड कंपनी ने खोल क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों के पचास लाख रुपये डकार लिए। निवेश के करीब छह माह बाद कंपनी के कार्यालय पर ताला लगा देखकर निवेशकों ने कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों के घर जाना शुरू कर दिया तो कर्मियों ने निवेशकों को धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ितों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा को शिकायत देते हुए आरोपी कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने शिकायत को कार्रवाई के लिए संबंधित थाना प्रभारी को भेज दिया है।
चिटफंड कंपनी में निवेश करने वाले पवन कुमार, औमप्रकाश, रेणू, दिलावर, राजबीर, विपिन, बहादुर, केला देवी, पुष्पा देवी ने बताया कि कंपनी वालों ने 10 माह के अंदर पैसे डबल करने का झांसा दिया था। इसके लिए बाकायदा उन्हें बांड भी दिया गया था। करीब 200 से अधिक लोगों ने कंपनी में 50 लाख रुपये जमा किए। समय पूरा होने से पहले ही कंपनी के कर्मचारी ऑफिस पर ताला लगाकर गायब हो गए। पीड़ितों की माने तो आरोपियों ने एक ऑफिस अपना सीहा बस स्टैंड पर भी हुआ था। जिसमें कंवाली, डहीना, मोतला, कपूरी गांव के करीब 200 से अधिक लोगों ने पैसे कंपनी में जमा किए थे। इस ऑफिस में जैनाबाद निवासी एक व्यक्ति बैठता था। चिटफंड कंपनी के ताला लगाने के बाद कंपनी में काम करने वाले एक दो सदस्य निवेशकों को मिले। निवेशकों ने जब पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को काफी संख्या में पीड़ित लोग एसपी राहुल शर्मा से मिले। एसपी से पैसे दिलाने की फरियाद लगाई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने मंगलवार को शिकायत की है। शिकायत को जांच के लिए भेजा है। इस बारे में स्थानीय एसएचओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर चिटफंड जैसा मामला सामने आया तो आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
राहुल शर्मा, एसपी, रेवाड़ी