{"_id":"5c37a287bdec2273404dee0f","slug":"171547149959-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में होंगे भाजपा के किसान कुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में होंगे भाजपा के किसान कुंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी का किसान मोर्चा जल्द ही पंचायत स्तर पर किसान कुंभ ग्राम सभा शुरू करेगा। इस दौरान किसानों को फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया जाएगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने पंचायत भवन में जिला स्तरीय बैठक लेकर संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनदीप सिंह विर्क ने की। वहीं प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैणी एवं जिला प्रभारी राजकुमार कलीरमन भी पहुंचे।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने 23-24 फरवरी को गोरखपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन बारे अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उक्त अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन देंगे। बैठक में किसान मोर्चा द्वारा ग्राम स्तर पर किसान कुंभ आयोजन के लिए जिला के मंडल स्तर पर संयोजक बनाए गए, जोकि 1 से 7 फरवरी तक किसान कुंभ का सफल संचालन कराने में सहयोग करेंगे। उक्त कुंभ में किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किसानों को एक जनवरी 2014 के बाद से लंबित कृषि नलकूपों के सभी कनेक्शन के डिमांड नोटिस 31 दिसंबर 2018 तक जारी करने की घोषणा से किसान काफी खुश हैं। 50 हजार नए सौर ऊर्जा कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें 15 हजार कनेक्शन के टेंडर जारी हो चुके हैं। कृषि नलकूपों पर सौर ऊर्जा से 30 प्रतिशत खपत कम होती है। बोले कि गन्ने का समर्थन मूल्य 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर देश में सबसे अधिक 340 रुपये करने का फैसला लिया गया है। महामंत्री राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को सबसे अधिक मुआवजा दिया गया है। भाजपा सरकार किसानों का कर्ज माफी की बजाय किसानों को कर्जमुक्त बनाना चाहती है।