{"_id":"5b7b36ac42c792464e176792","slug":"171534801580-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थल बोहर फ्रैड्स कालोनी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थल बोहर फ्रैड्स कालोनी में हंगामा
Updated Tue, 21 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फ्लैग : ज्वाइंट कमिश्नर से मिले अस्थल बोहर के ग्रामीण, आरोप
हेडिंग : डीलरों ने अवैध तरीके से बनाई गली व काटे प्लाट, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नहीं कर रहे कार्रवाई
: दो बार डीसी से कर चुके हैं मामले की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अस्थल बोहर में अवैध तरीके से गली निकाल कर 1200 गज प्लाट के टुकड़े करने का मामला सामने आया है। पड़ोसियों ने तीन माह पहले डीसी को शिकायत की, इसके बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर रवींद्र कुमार से मिलकर बोहर निवासी बीरेंद्र सिंह व सतबीर सिंह ने यह आरोप लगाए। बिल्डिंग इंस्पेक्टर का कहना है कि प्लाट मालिक को 3 नोटिस दिए जा चुके हैं। अधिकारियों की अनुमति मिलते ही नींव उखाड़कर गली खत्म कर दी जाएगी।
अस्थल बोहर निवासी बीरेंद्र सिंह सहित गली के अन्य लोगों का कहना है कि उनके मकान के सामने थोड़ी गली है, जो आगे आकर बंद हो जाती है। आगे प्लाट मालिक ने जमीन प्रॉपर्टी डीलरों को बेच दी। उन्हाेंने 1200 गज के प्लाट के कई टुकड़े करके अवैध तरीके से गली निकाल कर उनकी गली में मिला दी। नियमों के तहत ऐसा नहीं किया जा सकता। डीसी ने निगम आयुक्त को फाइल भेजी। आयुक्त से फाइल 15 दिन तक घूमती हुई निगम कार्यालय से बाहर नहीं आ सके। इसके बाद वे दोबारा डीसी से मिले और कार्रवाई की मांग की। डीसी के पीए ने निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर जितेंद्र नेहरा से बात की। जितेंद्र ने मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट तैयार की और भरोसा दिया कि अवैध निर्माण को हटा दिया जाएगा। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया।